एमिटी के मेस में खाने को लेकर बवाल:स्टूडेंट्स का आरोप- खाने की थाली से निकल रहे कीड़े, एडमिनिस्ट्रेशन नहीं ले रहा एक्शन

![]()
एमिटी यूनिवर्सिटी के मेस का खाना इन दिनों स्टूडेंट्स के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्टूडेंट्स का आरोप है कि खाने की प्लेट में दाल-चावल के साथ अब कीड़े भी मिलने लगे हैं। कभी इल्ली तो कभी छोटे-छोटे कीड़े खाने में मिलने की शिकायत है। बरसात के मौसम में इस तरह की घटनाएं बढ़ने से स्टूडेंट्स काफी नाराज हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि मेस में खाना खाने बैठो तो यह टेंशन रहती है कि प्लेट में कुछ निकलेगा तो नहीं। कई बार खाने में कीड़े मिलने के बाद इसकी शिकायत मेस मैनेजमेंट से की गई। यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन तक भी बात पहुंचाई गई, लेकिन स्टूडेंट्स के मुताबिक हालात में कोई खास बदलाव नहीं आया। देखिए तस्वीरें…
खाने की क्वालिटी को लेकर बढ़ रही नाराजगी स्टूडेंट्स के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से मेस के खाने को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। खाने में कीड़े मिलने के बाद कई स्टूडेंट्स ने खाना छोड़ दिया या बाहर से खाना मंगाकर खाया। उनका कहना है कि बरसात में साफ-सफाई को लेकर ज्यादा सावधानी की जरूरत होती है। मेस में रखे जाने वाले सामान से लेकर खाना बनाने और परोसने तक अगर हाइजीन का ध्यान नहीं रखा गया तो इसका सीधा असर स्टूडेंट्स की हेल्थ पर पड़ सकता है। स्टूडेंट्स की मांग- पहले किचन चेक हो, फिर खाना परोसा जाए स्टूडेंट्स ने मेस की सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ ही किचन और स्टोर रूम की रेगुलर चेकिंग कराने की मांग की है। उनका कहना है कि खाने में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों और दूसरे सामान की भी अच्छी तरह जांच होनी चाहिए। स्टूडेंट्स का कहना है कि अगर शिकायतों के बाद भी मेस की व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे मिलकर यूनिवर्सिटी के सीनियर अधिकारियों से शिकायत करेंगे। यूनिवर्सिटी का रिस्पॉन्स नहीं आया मामले को लेकर यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। प्रशासन की ओर से जवाब मिलने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा।
Source link




