Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » एनटीपीसी सीपत में बिहार के युवक की संदिग्ध मौत; रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला कर्मचारी का शव
Breaking News

एनटीपीसी सीपत में बिहार के युवक की संदिग्ध मौत; रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला कर्मचारी का शव

By adminMay 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 05 2026 durgatna
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


एनटीपीसी सीपत परियोजना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एमजीआर रेल लाइन पर एक ठेका कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किय …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 21 May 2026 03:42:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 03:42:56 PM (IST)

एनटीपीसी सीपत में बिहार के युवक की संदिग्ध मौत; रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला कर्मचारी का शव
NTPC Sipat Bilaspur suspicious death, Amritanshu Singh Rohtas Bihar NTPC, MGR rail line body recovered Sipat, CISF jawan railway track Sipat Police, RVPR Agency Stage 3 Bilaspur News 2026.

HighLights

  1. रेल लाइन पर मिला शव।
  2. बिहार का रहने वाला था मृतक।
  3. स्टेज-3 परियोजना में था कार्यरत

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत परियोजना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक ठेका कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव एमजीआर रेल लाइन पर मिलने से में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस और परियोजना क्षेत्र के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11:45 बजे एनटीपीसी सीपत के एमजीआर रेल लाइन क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवानों ने पटरी के पास एक युवक का शव देखा। शव मिलने की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ भी की।

मृतक की पहचान हुई

जांच के दौरान मृतक की पहचान अमृतांशु सिंह पिता धनंजय सिंह के रूप में हुई। वह बिहार के रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलवाई का रहने वाला था। वर्तमान में वह एनटीपीसी सीपत की स्टेज-3 निर्माण परियोजना में कार्यरत मेसर्स आरवीपीआर एजेंसी में स्टाफ कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से परियोजना क्षेत्र में रहकर नौकरी कर रहा था।

कर्मचारियों और श्रमिकों में शोक का माहौल

घटना के बाद परियोजना क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों में शोक का माहौल है। साथी कर्मचारियों ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मृतक शांत स्वभाव का व्यक्ति था। वहीं, अचानक हुई इस घटना से सभी स्तब्ध हैं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गय

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, हादसा और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक के स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके बिलासपुर पहुंचने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में नशे के सौदागरों पर बड़ा एक्शन; सप्लायरों की तलाश और संपत्ति होगी जब्त

May 22, 2026

बिलासपुर में साइबर ठगी; एमबीए में दाखिले का झांसा देकर महिला से तीन लाख की ठगी

May 22, 2026

मिर्च पाउडर झोंककर ₹1.63 लाख की लूट के दो आरोपित बरी, कोर्ट में मुकर गए पुलिस के गवाह

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071486
Views Today : 65
Views Last 7 days : 1852
Views Last 30 days : 4440
Total views : 93651
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.