Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में साइबर ठगी; एमबीए में दाखिले का झांसा देकर महिला से तीन लाख की ठगी
Breaking News

बिलासपुर में साइबर ठगी; एमबीए में दाखिले का झांसा देकर महिला से तीन लाख की ठगी

By adminMay 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 05 2026 omlinethag
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिल्ली के नामी संस्थान में एमबीए (MBA) दाखिले के नाम पर ₹3 लाख की ऑनलाइन ठगी का मामला स …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 21 May 2026 12:27:02 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 12:27:02 PM (IST)

बिलासपुर में साइबर ठगी; एमबीए में दाखिले का झांसा देकर महिला से तीन लाख की ठगी

HighLights

  1. फेसबुक पर आकर्षक विज्ञापन दिखाकर जाल में फंसाया
  2. प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर बनकर दिल्ली बुलाया
  3. झारखंड के ठग ने महिला से की ऑनलाइन धोखाधड़ी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। एमबीए में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर एक महिला से तीन लाख रुपये की आनलाइन ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ठगी की बात कहते हुए पूरे मामले की जांच करने की मांग की है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन में की जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन क्षेत्र के शिवम रेसिडेंसी, शांति नगर निवासी कैरोलीन मैरी ओकानर (51) ने सिविल लाइन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि रांची झारखंड निवासी अतुल्य अनुभव नामक युवक ने स्वयं को एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय का फैकल्टी सदस्य और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ा अधिकारी बताकर उनसे संपर्क किया था।

आरोपित ने फेसबुक पर दिए गए एक आकर्षक विज्ञापन के माध्यम से विश्वास में लिया और दावा किया कि वह उनके पुत्र एंड्रयू जूड ओकानर (23) का नई दिल्ली स्थित फैकल्टी आफफ मैनेजमेंट स्टडीज (एफएमएस) में एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश करा सकता है। आरोपित ने महिला को बताया कि सामान्य प्रवेश प्रक्रिया काफी कठिन है, लेकिन उसके संपर्कों के माध्यम से प्रवेश संभव हो जाएगा।

इसके बाद आरोपी ने सीट सुरक्षित कराने, प्रोसेसिंग फीस, दस्तावेज सत्यापन और प्रशासनिक स्वीकृति जैसे अलग-अलग कारण बताकर किस्तों में रकम मांगी। महिला ने अपने पुत्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आरोपी के बताए खातों में कुल तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसमें दो लाख रुपये फोनपे के माध्यम से तथा एक लाख रुपये बैंक खाते से भेजे गए। शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपी ने 11 मई 2026 को महिला को दिल्ली बुलाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने का आश्वासन दिया था।

महिला अपने खर्च पर दिल्ली पहुंची, लेकिन वहां आरोपित न तो मिला और न ही उसके मोबाइल नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट सक्रिय मिले। इसके बाद महिला को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। पीड़िता ने पुलिस को फर्जी फेसबुक विज्ञापन, व्हाट्सएप चैट और भुगतान संबंधी स्क्रीनशाट भी सौंपे हैं। आवेदन में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पहल: जनसमस्या निवारण शिविर आज, तैयारी पूरी

May 22, 2026

अस्पताल में 7 बालिकाओं को लगा एचपीवी का टीका

May 22, 2026

ट्रांसफार्मर के नीचे केबल में लगी आग, बिलासपुर महामाया पार्क में 17 घंटे बाद बिजली आपूर्ति

May 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071497
Views Today : 85
Views Last 7 days : 1872
Views Last 30 days : 4460
Total views : 93671
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.