छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में नशे के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने चौतरफा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। …और पढ़ें

HighLights
- पंजाब से नशीला पदार्थ मंगाने वाला ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार।
- पुलिस के रडार पर पंजाब का सप्लायर पम्मा।
- सफेमा कोर्ट के आदेश पर जब्त होगी अवैध संपत्ति।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। चकरभाठा के ट्रांसपोर्टर ने नशीला पदार्थ पंजाब से मंगाया था। उससे मिली जानकारी के आधार पर चकरभाठा पुलिस पंजाब के सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। इधर पुलिस की टीम नशे के कारोबार से जुड़े आरोपित की संपत्ति की जांच में भी जुटी है। अब पुलिस की टीम नशे के सौदागरों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में है।
चकरभाठा पुलिस ने मंगलवार को नशीले पदार्थ एमडीएमए के साथ ट्रांसपोर्टर चंद्रेश बलेचा(29) और महेश वर्मा(21) को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपित को जेल भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि चंद्रेश ट्रांसपोर्टर है। आरोपित अपने वाहन से ही नशीला सामान मंगाता था। उसे पंजाब में पम्मा उर्फ पवनदीप नशीला एमडीएमए उपलब्ध कराता था। नशे के कारोबारियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम सप्लायर की जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्टर और उसके साथियों के संपत्ति की जानकारी जुटा रही है। पुलिस की ओर से नशे के कारोबार जुटाई संपत्ति को जब्त करने की तैयारी की जा रही है।
अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों की संपत्ति हो चुकी है जब्त
जिले में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की संपत्ति जब्त की जा रही है। पुलिस की ओर से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की संपत्ति जब्त कर सफेमा कोर्ट में मामला पेश किया जाता है। सफेमा कोर्ट के आदेश पर संपत्ति जब्त की जा रही है। पुलिस ने नशीली दवाओं और गांजा के कारोबार से जुड़े लोगों की संपत्ति का मामला सफेमा कोर्ट में पेश कर जब्त किया है।
<
