Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » उत्तर छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, लू के थपेड़ों से राहत:सरगुजा संभाग में छाए बादल, गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार
Breaking News

उत्तर छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, लू के थपेड़ों से राहत:सरगुजा संभाग में छाए बादल, गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 28 at 103810 1777353010
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 28 at 103810 1777353010
उत्तर छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार दोपहर बाद मौसम बदल गया। सोमवार शाम सरगुजा संभाग के कई इलाकों में तेज हवाएं चली और गरज-चमक के साथ बारिश भी हुई। बारिश के दौरान गाज गिरने से सरगुजा जिले के बतौली में 16 मवेशियों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी सरगुजा के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव के बाद लू के थपेड़ों से लोगों को राहत मिली है। उत्तर छत्तीसगढ़ में लू के थपेड़ों के कारण अधिकतम तापमान रविवार को 42 डिग्री के करीब पहुंच गया था। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण सोमवार दोपहर बाद संभाग में मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बादल छा गए। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। लू के थपेड़ों से राहत, बारिश का अलर्ट
सरगुजा संभाग में बादलों के कारण राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं पर रोक लग गई है। मंगलवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान गाज गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार शाम सरगुजा जिले के बतौली इलाके में बारिश के साथ गाज गिरने से 16 मवेशियों की मौत हो गई। इनमें दो बैल एवं 14 बकरियां शामिल हैं। तापमान में जारी रहेगा उतार चढ़ाव
मौसम विभाग द्वारा आगामी एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञानी एएम. भट्‌ठ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से राजस्थान तक द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल और महाराष्ट्र से तेलंगाना तक अलग-अलग द्रोणिकाएं सक्रिय हैं। मध्यप्रदेश और विदर्भ में चक्रवाती परिसंचरण बनने से बंगाल की खाड़ी से नमी के कारण बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञानी ने बताया कि दो दिनों बाद फिर से लू का असर दिख सकता है एवं तेजी से गर्मी बढ़ेगी। हालांकि फिर से नए सिस्टम के सक्रिय होने से तापमान में बदलाव होगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074898
Views Today : 93
Views Last 7 days : 4949
Views Last 30 days : 9400
Total views : 102986
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.