Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ई-डिस्ट्रिक्ट में 441 नागरिक सेवाएं, लापरवाही या देरी की तो सीधे कार्रवाई
Breaking News

ई-डिस्ट्रिक्ट में 441 नागरिक सेवाएं, लापरवाही या देरी की तो सीधे कार्रवाई

By adminMay 21, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
20 05 2026 tlmeeting
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर। जाति आमदनी व अन्य अतिआवश्क दस्तावेज बनावाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते है। जनता को कार्यालयों में आवश्यक चक्कर न लगाने पड़े इसके लिए जिला प्रशासन ने ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं की शुरूआत की हैं, जिसमें लोगो को 441 सेवाएं मिलनी है।योजना का कडाई से पालने हो सके इसके लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने समय-सीमा बैठक में निर्देश दिए।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने समय सीमा की बैठक में कहा कि लोक सेवाओं के निपटारे में होने वाली देरी या लापरवाही, सीधे तौर पर बिलासपुर जिले की प्रशासनिक रैंकिंग को प्रभावित करती है, इसलिए इस काम में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी विभाग पेंडेंसी बढ़ाएगा, उसकी जवाबदेही तय कर सीधे कार्रवाई की जाएगी।

लोगो को शासकीय कार्यालय में चक्कर काटने से छुटकारा दिलाने के लिए शासन की ओर से नागरिकों की सुविधा के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट योजना की शुरुआत की गई है जिसमें जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, विवाह पंजीकरण और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन व अन्य महत्वपूर्ण सरकारी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। शासन ने अब लोगो को दी जा रही सेवाओं को अब और विस्तार दे दिया है। आम लोग किसी भी चाइस सेंटर या स्वयं के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके डिजिटल होने से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहती है और प्रमाण पत्र सीधे समय पर हितग्राही तक पहुंच जाता हैं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित संभाग के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

पीएम सूर्यघर योजना से रोशन होंगे बैगा आवास

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने निर्देश दिए की पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए बने बैगा आवासों को अब पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ा जाएगा। इससे बैगा परिवारों के घर सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे। खास बात यह है कि इसमें लगने वाली हितग्राही अंश की राशि का वहन जिला प्रशासन स्वयं डीएमएफ मद से किया जाएगा।

नाली सफाई के लिए 10 जून तक की डेडलाइन

मानसून की आहट और बरसात पूर्व तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने नगर पालिक निगम को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने संभाग मुख्यालय के सभी बड़े नालों और शहर की नालियों की सफाई का कार्य 10 जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति निर्मित न हो और मौसमी बीमारियों को समय रहते रोका जा सके।

महिला पचरी घाटों पर बनेगी सुरक्षा दीवार

ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महिला पचरी घाटों के दोनों ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिले के चारों विकासखंडों से तत्काल 25-25 तकनीकी प्रस्ताव मंगाए गए हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों में गंदे पानी के प्रवेश को रोकने के लिए भी प्रभावी उपाय करने को कहा गया है।

सुशासन तिहार के साढ़े 9 हजार आवेदनों की समीक्षा

बैठक के दौरान सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले भर से प्राप्त हुए कुल साढ़े 9 हजार आवेदनों की स्क्रूटनी की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को जन-शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री के संभावित बिलासपुर आगमन को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने को कहा है।

ईंधन की कमी से प्रभावित नहीं होंगे शासकीय कार्य

जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर पैदा हुए संशय की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि ईंधन की कमी का बहाना बनाकर कोई भी सरकारी या जनहित का कार्य बाधित नहीं होना चाहिए। सभी विभाग अपनी वास्तविक आवश्यकता और पूर्व खपत के आधार पर अपनी मांग प्रस्तुत करें, प्रशासन द्वारा पर्याप्त ईंधन उपलब्धता कराई जाएगी।

ई-डिस्ट्रिक्ट की 441 सेवाओं का तय समय में पारदर्शी निराकरण हमारी पहली प्राथमिकता है।इसके साथ ही शासन की प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन का मुख्य ध्येय है। इसमें किसी भी विभाग की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। संजय अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए नए नियम जारी

May 21, 2026

1500 से अधिक मेडिकल स्टोर्स और दवा एजेंसियां आज रहेंगी बंद,जानें आपात स्थिति में कहां मिलेगी दवा

May 21, 2026

हाईटेक बस स्टैंड से 30 प्रतिशत बसें गायब; बिलासपुर में डीजल किल्लत ने रोकी सार्वजनिक परिवहन की रफ्तार

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071314
Views Today : 32
Views Last 7 days : 1763
Views Last 30 days : 4242
Total views : 93325
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.