Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ईओडब्ल्यू ने कहा, वसूली तंत्र का संरक्षक था पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बेटा चैतन्य बघेल
Breaking News

ईओडब्ल्यू ने कहा, वसूली तंत्र का संरक्षक था पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बेटा चैतन्य बघेल

By adminDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
23 12 2025 chaitanya
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG Liquor scam: शराब घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को विशेष न्यायालय में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र च …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 23 Dec 2025 12:54:28 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Dec 2025 12:54:28 PM (IST)

CG Liquor scam: ईओडब्ल्यू ने कहा, वसूली तंत्र का संरक्षक था पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बेटा चैतन्य बघेल
चैतन्य बघेल और लाल बस्ते में बंधा अभियोग पत्र।

HighLights

  1. चैतन्य बघेल के खिलाफ 3,800 पन्नों का अभियोग पत्र प्रस्तुत
  2. अब तक आठ अभियोग पत्र न्यायालय में दाखिल हो चुके हैं
  3. आबकारी घोटाले की कुल राशि करीब 3,074 करोड़ आंकी गई

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। शराब घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को विशेष न्यायालय में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ लगभग 3,800 पन्नों का अभियोग पत्र प्रस्तुत किया।

आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा द्वारा इस मामले में अब तक कुल आठ अभियोग पत्र न्यायालय में दाखिल किए जा चुके हैं। ईओडब्ल्यू की जांच में यह दावा किया गया है कि चैतन्य बघेल ने घोटाले से 200 से 250 करोड़ रुपये प्राप्त किए।

क्या कहना है ईओडब्ल्यू का

ईओडब्ल्यू के अनुसार, उनके उच्चस्तरीय संरक्षण और प्रशासनिक हस्तक्षेप के कारण यह अवैध कारोबार लंबे समय तक संचालित होता रहा। ईओडब्ल्यू के मुताबिक, वर्तमान में आबकारी घोटाले की कुल राशि लगभग 3,074 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि आगे की जांच में यह राशि 3,500 करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है।

विवेचना निरंतर जारी है

ईओडब्ल्यू की ओर से न्यायालय में पेश किए गए अभियोग पत्र में गिरफ्तार सभी आरोपितों से जुड़ी जांच की स्थिति और उनके खिलाफ एकत्रित डिजिटल साक्ष्यों की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सौंपी गई है। न्यायालय में ईओडब्ल्यू की तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया है कि विवेचना निरंतर जारी है।

रकम को अपने पारिवारिक फर्मों में निवेश किया

जांच में यह सामने आया है कि चैतन्य बघेल ने आबकारी विभाग में अवैध वसूली तंत्र स्थापित करने, उसके संचालन और संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरोप है कि उन्होंने रिटायर्ड आइएएस अनिल टुटेजा, तत्कालीन उपसचिव सौम्या चौरसिया, आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी और निरंजन दास और होटल कारोबारी अनवर ढेबर, अरविंद सिंह व विकास अग्रवाल के बीच समन्वय स्थापित किया और घोटाले की रकम को अपने पारिवारिक फर्मों में निवेश किया। चैतन्य ने घोटाले की रकम को अपने पारिवारिक फर्मों में निवेश किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

District Chiefs Give Feedback; KC Venugopal, Alka Lamba Join 2026

June 24, 2026

मरवाही के जंगलों में चार हाथियों की मस्ती:धान के खेत में कीचड़ में अठखेलियां करते कैमरे में कैद हुए

June 24, 2026

सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाला पिता को आजीवन कारावास:बिलासपुर में कोर्ट ने कहा- यह पवित्र विश्वास का कत्ल, TI को इनाम

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075291
Views Today : 47
Views Last 7 days : 2233
Views Last 30 days : 9892
Total views : 104314
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.