टॉप न्यूज़

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में विजय दिवस कार्यक्रम:80 एनएसएस स्वयंसेवक हुए शामिल, कारगिल के वीर योद्धा ने सुनाए युद्ध के अनुभव




इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को कारगिल विजय दिवस पर कृषि महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के अलग-अलग महाविद्यालयों के करीब 80 एनएसएस स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि कारगिल युद्ध के वीर योद्धा और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व सैनिक सुबेदार मेजर गोवर्धन शर्मा रहे। कार्यक्रम में सुबेदार मेजर गोवर्धन शर्मा ने कारगिल युद्ध के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि भारतीय सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों में साहस, धैर्य और राष्ट्रभक्ति का परिचय देकर दुश्मनों का मुकाबला किया। उन्होंने शहीद जवानों के बलिदान का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस दौरान छात्रों ने उनसे संवाद कर युद्ध से जुड़े अनुभव भी सुने। युवाओं को दिलाया राष्ट्र सेवा का संकल्प कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस के लक्ष्य गीत से हुई। अतिथियों का स्वागत करने के बाद डॉ. संजय शर्मा ने छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों को देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प दिलाया। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने अपने संदेश में युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
जय हिन्द के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध और देश की रक्षा में शहीद हुए वीर जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अंत में एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुबुही निषाद ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिन्द” के उद्घोष के साथ हुआ।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button