टॉप न्यूज़

विधानसभा में गूंजा पेंड्रा बाइपास का मामला:विधायक धरमजीत सिंह ने उठाया ध्यानाकर्षण प्रस्ताव; निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग




सालों से लंबित पेंड्रा बाइपास निर्माण का मामला छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा। तखतपुर विधायक ठाकुर धरमजीत सिंह ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। विधायक धरमजीत सिंह ने बताया कि पेंड्रा बाइपास का निर्माण साल 2018 में स्वीकृत हुआ था, लेकिन आज तक इसका कार्य शुरू नहीं हो सका है। नगरवासियों को भारी यातायात, लगातार सड़क दुर्घटनाओं और जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि इस मांग को लेकर जिला प्रेस क्लब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नेतृत्व में पत्रकारों को क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है। विधायक ने मुख्यमंत्री से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह किया। उन्होंने पेंड्रा बाइपास के लिए आवश्यक बजट स्वीकृत कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग की, ताकि क्षेत्र की सालों पुरानी समस्या का समाधान हो सके।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button