Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » आधा सिर मुंडवाकर पत्नी के सामने अर्धनग्न कर घुमाया:चोरी के शक में युवक को दी सजा, सरपंच पति सहित 9 आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

आधा सिर मुंडवाकर पत्नी के सामने अर्धनग्न कर घुमाया:चोरी के शक में युवक को दी सजा, सरपंच पति सहित 9 आरोपी गिरफ्तार

By adminApril 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1854203a 52fb 4e06 8d23 fba6f05830dd 1777046090097
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1854203a 52fb 4e06 8d23 fba6f05830dd 1777046090097
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चोरी के शक में युवक को गांव वालों ने सजा दी है। युवक का आधा सिर मुंडवा कर उसके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई। इसके बाद मारपीट करते हुए उसे उसकी पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया। पत्नी का कहना है कि उससे भी मारपीट की गई और रेप कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में सरपंच पति भी शामिल है। यह रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पस्ता गांव की है। युवक पर पस्ता गांव के ग्रामीणों ने सोलर पैनल सिस्टम के तार चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पस्ता गांव के सरपंच पति और ग्रामीणों ने युवक को अपने गांव में समझौते के लिए बुलाया था। लेकिन पंचायत में उसे पकड़ लिया गया और गांव में घुमाया। युवक के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने सरपंच पति समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर निवासी मोहम्मद रहमान ताज (32) पर पस्ता गांव में सोलर पैनल सिस्टम के तार चोरी का आरोप लगा था। इसी शक के आधार पर उसे गांव के सरपंच पति और कुछ ग्रामीणों ने बुलाया। जब युवक अपनी पत्नी के साथ गांव पहुंचा, तो वहां ग्रामीणों ने मोहम्मद रहमान को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने गुस्से में आकर उसका आधा सिर मुंडवा दिया और गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई। इसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान भीड़ ने युवक की पत्नी को भी नहीं छोड़ा। उसे भी साथ में घुमाया गया। युवक की पत्नी ने कहा कि सरपंच ने फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद हम लोग पंचायत में गए। हम लोग से भी मारपीट किए। पति को भी मार रहे थे। जान से मारने की धमकी भी दी। पिता बोले- झूठे आरोपों के आधार पर सजा दी घटना के बाद मोहम्मद रहमान के पिता थाने पहुंचे और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पिता का कहना है कि बेटे को झूठे आरोपों के आधार पर सजा दी गई, जो पूरी तरह गलत है। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवक पर चोरी की नीयत से गांव आने का शक था। ग्रामीणों ने उसे पहले देखा था, लेकिन वह भाग गया था। दूसरे दिन वह अपने परिजनों के साथ गांव लौटा, जिसके बाद यह घटना हुई। इधर, सरपंच पति ने सफाई देते हुए कहा है कि ग्रामीणों में गुस्सा था और उसी के चलते यह घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। गिरफ्तार आरोपी में ये शामिल विश्वनाथ सिंह उम्र 42 वर्ष गोलचंद राजवाड़े उम्र 33 वर्ष पूरन राम प्रजापति उम्र 42 वर्ष रामसाय सिंह उम्र 54 वर्ष कलेश्वर राम उम्र 45 वर्ष बालसाय राजवाड़े उम्र 59 वर्ष भज्जू सिंह उम्र 76 वर्ष हीरासाय राजवाड़े उम्र 35 वर्ष हरवंश राजवाड़े उम्र 37 वर्ष



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में लापता युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश:जामगांव के जंगल में सड़-गल चुकी थी डेडबॉडी, पुलिस जांच में जूटी

June 22, 2026

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075062
Views Today : 526
Views Last 7 days : 3172
Views Last 30 days : 9592
Total views : 103534
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.