Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » आगजनी मामला, मुकेश प्लास्टिक-पटाखा एजेंसी संचालकों की बढ़ी मुश्किलें:आईजी के नोटिस के बाद जोड़ी गई गैर-जमानती धाराएं, FSL जांच में पटाखे मिलने की पुष्टि
Breaking News

आगजनी मामला, मुकेश प्लास्टिक-पटाखा एजेंसी संचालकों की बढ़ी मुश्किलें:आईजी के नोटिस के बाद जोड़ी गई गैर-जमानती धाराएं, FSL जांच में पटाखे मिलने की पुष्टि

By adminMay 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 26 at 114714 1777632605
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 26 at 114714 1777632605
अंबिकापुर में राममंदिर रोड स्थित मुकेश प्लास्टिक-पटाखा होलसेल दुकान में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने दर्ज अपराध में गैर जमानती और विस्फोटक अधिनियम की धाराएं जोड़ दी हैं। सरगुजा आईजी ने मामले में मामूली धाराओं के तहत अपराध दर्ज करने पर सरगुजा एसपी के माध्यम से नोटिस जारी किया था। FSL की जांच में घटनास्थल रिपोर्ट में पटाखों के अवशेष मिलने की पुष्टि हो गई है। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में मामले में अतिरिक्त धाराएं जोड़ी हैं। एक सप्ताह पहले गुरुवार को राम मंदिर गली में स्थित मुकेश प्लास्टिक होलसेल दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से तीन मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह से तबाह हो गई। आग लगने के दौरान गोदाम में रखे पटाखों में विस्फोट हो गया, जिससे आग और तेजी से फैल गई। आसपास के छह घर भी इसकी चपेट में आ गए और प्रभावित हुए। इस हादसे में पूरी बिल्डिंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका एक हिस्सा गिर भी गया। देखिए ये तस्वीरें- आईजी के नोटिस के बाद जुड़ी विस्फोट अधिनियम की धाराएं आगजनी के बाद दूसरे दिन भीषण आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन एक सप्ताह बाद भी बिल्डिंग के अंदर से धुआं निकल रहा है। घटना चौथे दिन सोमवार को FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। हालांकि बिल्डिंग में आग जलते रहने के कारण असुरिक्षत भवन में अंदर घुसकर पुलिस जांच नहीं कर सकी। FSL की टीम ने घटनास्थल की प्रथम जांच रिपोर्ट में मौके पर पटाखों का अवशेष मिलना बताया है। हालांकि कितनी मात्रा में पटाखे रखे गए थे, इसके लिए टीम दुबारा जांच करेगी। आगजनी के दौरान खतरनाक विस्फोट के वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस ने मामले में दर्ज अपराध में मामूली धाराएं लगाई थी। आईजी के नोटिस के बाद जोड़ी गई गैर जमानती धारा सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा ने मामूली धाराओं में अपराध दर्ज करने को लेकर सरगुजा एसपी को पत्र लिखकर थाना प्रभारी कोतवाली अंबिकापुर से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। नोटिस में आईजी ने पूछा है कि मामले में BNS की धारा 324, 326 (छ) व विस्फोटक अधिनियम की धारा 9 (ख) क्यों नहीं जोड़ी गई? सरगुजा आईजी के नोटिस के बाद मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रतुल्य पांडेय की शिकायत पर दर्ज अपराध में ये धाराएं जोड़ दी हैं। मामले में मुकेश पटाखा एजेंसी के संचालक मुकेश अग्रवाल और उनके करीबी रिश्तेदार प्रवीण अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जोड़ी गई धाराओं में 10 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है। भवन डिसमेंटल का आदेश, दुबारा जांच करेगी FSL की टीम नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने इस बिल्डिंग को खतरनाक श्रेणी में घोषित किया है। रविवार 26 अप्रैल की शाम आयुक्त ने संचालक मुकेश अग्रवाल को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर असुरक्षित भवन को सुरक्षित तरीके से हटाने का आदेश दिया था। हालांकि बिल्डिंग अब तक नहीं तोड़ी जा सकी है। वहीं FSL की जांच भी अभी अधूरी है। फारेंसिक अधिकारी कुलदीप कुजूर ने कहा कि FSL की टीम दोबारा मौके पर जांच करेगी। इसमें बिल्डिंग में आगजनी के कारण, विस्फोटकों की मात्रा की जानकारी जुटाई जाएगी। भवन को ढहाने के पूर्व सूचित करने के लिए संबंधितों को कहा गया है। कुलदीप कुजूर ने बताया कि अभी मामले में केमिकल एनालिसिस रिपोर्ट नहीं आई है। घटनास्थल की जांच रिपोर्ट भेज दी गई है। रिपोर्ट में मौके पर जले हुए पटाखों के अवशेष मिलना बताया गया है। मात्रा की जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही मिल सकेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बंदर पानी-भोजन की तलाश में घर में घुसा:कोरबा में कुत्तों ने किया हमला, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

May 3, 2026

सिम्स के डॉक्टरों ने हिप सर्जरी से मरीज को चलाया:गिरने से बिगड़ी स्थिति सुधारी, आयुष्मान से हुआ मुफ्त इलाज

May 3, 2026

ब्रह्माकुमारी संस्थान का समर कैम्प का शुरु:मेडिटेशन पर जोर, बच्चों को मिलेगी आध्यात्मिक व नैतिक शिक्षा, 20 वर्षों से लगातार हो रहा आयोजित

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069591
Views Today : 26
Views Last 7 days : 917
Views Last 30 days : 4103
Total views : 90634
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.