Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » आईपीएल सट्टेबाजी में एक गिरफ्तार, दो फरार:चकरभाठा में स्कूटी पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़ा गया आरोपी, भेजा गया जेल
Breaking News

आईपीएल सट्टेबाजी में एक गिरफ्तार, दो फरार:चकरभाठा में स्कूटी पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़ा गया आरोपी, भेजा गया जेल

By adminApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d0d015db 3d7b 4e07 a2a7 90548c3af0af 1777187180847
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d0d015db 3d7b 4e07 a2a7 90548c3af0af 1777187180847
बिलासपुर के चकरभाठा पुलिस ने नयापारा चौक से आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी पर बैठकर सरेआम सट्टा खिला रहा था। इस मामले में दो अन्य आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने शुक्रवार को नयापारा चौक पर छापा मारा। इस दौरान दिनेश पंजवानी उर्फ दिन्हे अपनी एक्टीवा स्कूटी (क्रमांक MH 36 T 6207) पर बैठा मिला। वह अपने रेडमी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। दिनेश ‘क्रोमा गेट आईडी’ ऐप के जरिए लोगों से पैसे लेकर आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। सट्टे की रकम अज्जू भक्तानी और उसके एक अन्य साथी द्वारा ऑनलाइन ऊपर भेजी जाती थी। वे ही ऑनलाइन ग्राहकों को भी जोड़ते थे। पूछताछ में आरोपी ने सट्टा संचालन की बात स्वीकार की पूछताछ में आरोपी दिनेश पंजवानी ने स्वीकार किया कि वह अज्जू भक्तानी से 20 हजार रुपए लेकर उसके और एक अन्य साथी के लिए सट्टा खिला रहा था। यह संगठित गिरोह RCB और GT के बीच होने वाले क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी दिनेश पंजवानी के पास से आईपीएल क्रिकेट मैच में इस्तेमाल रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया। गवाहों के सामने मोबाइल का स्क्रीनशॉट भी लिया गया। घटना में इस्तेमाल की गई एक्टीवा स्कूटी (क्रमांक MH 36 T 6207) को भी जब्त कर लिया गया है। चकरभाठा पुलिस ने दिनेश पंजवानी (33), निवासी वार्ड क्रमांक 8, चकरभाठा को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी अज्जू भक्तानी और उसके एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ धारा 07(1) छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट और 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर दिनेश पंजवानी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में चर्चनुमा भवन को तोड़ा गया:मोहल्लेवासियों-बजरंग दल ने जताया विरोध, जांच में सरकारी भूमि पर मिला अवैध निर्माण

April 26, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कम इंपोर्टेंस मिलने पर मर्डर, 50 लाख लेकर भागा ड्राइवर, पैसे नहीं देने पर समाज ने नाता तोड़ा, जल संकट

April 26, 2026

Raipur Police SAFEMA Court Application | ₹7.50 Crore Property Seizure

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068823
Views Today : 88
Views Last 7 days : 1040
Views Last 30 days : 4196
Total views : 89805
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.