Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » आईपीएल सट्टा रैकेट का एक और आरोपी गिरफ्तार:राजनांदगांव पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा
Breaking News

आईपीएल सट्टा रैकेट का एक और आरोपी गिरफ्तार:राजनांदगांव पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

By adminApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4d6d0630 b19b 4e70 8d5a efb372219063 1775997360348
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



4d6d0630 b19b 4e70 8d5a efb372219063 1775997360348
राजनांदगांव पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट के एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। बसंतपुर थाना पुलिस ने हाईटेक ऑनलाइन सट्टा मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मूलचंद प्रजापति को पकड़ा, जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह मामला 6 अप्रैल का है, जब पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर साइबर सेल और बसंतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मोहारा नाला के पास एक बड़े सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया था। उस समय वीरू प्रजापति, रूपेश पांडे, आयुष मेश्राम, मोहित देवांगन और लक्की देवांगन सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल और नकदी सहित कुल 5,50,500 रुपये का सामान जब्त किया था। पुलिस को मुखबिर से मिली थी जानकारी शुरूआती छापेमारी के दौरान दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर फरार आरोपी मूलचंद प्रजापति (26), निवासी मोहारा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य फरार आरोपी की तलाश में है पुलिस पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक अन्य आरोपी सादिक खान, जो नागपुर, महाराष्ट्र का निवासी है, अभी भी फरार है। पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। इस गिरफ्तारी में बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक देवादास भारती, आरक्षक आशीष मानिकपुरी, कुश बघेल, रूपेन्द्र वर्मा और राजेश बंदेश्वर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076604
Views Today : 522
Views Last 7 days : 3932
Views Last 30 days : 11737
Total views : 106737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.