कवर्धा| ठाकुर पारा कवर्धा स्थित मां काली मंदिर रोड पर संचालित आंगनबाड़ी के पास गंदगी की समस्या गंभीर होती जा रही है। आंगनबाड़ी से सटी नाली गंदे पानी से भरी हुई है। इसमें गाद और कचरा जमा होने से पानी की निकासी बाधित हो रही है। इससे आसपास दुर्गंध फैल रही है। कई बार शिकायत के बावजूद सफाई नहीं कराई गई। वार्ड पार्षद को ध्यान देना चाहिए। – विकास कुर्रे, कवर्धा
<
