महासमुंद| छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने उच्च न्यायालय में सहायक ग्रंथपाल के 7 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 29 अप्रैल से 23 मई तक www.psc.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्यता लाइब्रेरी साइंस में स्नातक/स्नातकोत्तर, उम्र 21-30 साल (स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम 40 वर्ष) है। वेतन ₹43,200 – ₹1,36,500 रहेगा। परीक्षा की संभावित तिथि 26 जुलाई है।
<
