![]()
राजनांदगांव जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आदतन अपराधी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जो मोटरसाइकिल पर शराब की तस्करी कर रहा था। यह कार्रवाई रविवार को बरगा क्षेत्र में की गई। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बरगा क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध को रोका और उसकी तलाशी ली। 70 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 70 पाव (करीब 12.600 लीटर) देशी शराब ‘शोले प्लेन’ बरामद की गई। इसके अलावा शराब ले जाने में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने जब्त की गई शराब और बाइक सहित कुल सामान की कीमत करीब 25,600 रुपए आंकी है। आरोपी आदतन अपराधी है गिरफ्तार आरोपी की पहचान डोंगरगढ़ के ग्राम रुवातला निवासी अजीत वैष्णव (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अजीत वैष्णव एक आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी थाना डोंगरगढ़ में आबकारी अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें चालान भी पेश किया जा चुका है। आरोपी अजीत वैष्णव के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह एक गैर-जमानती अपराध है, जिसके चलते आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया जा रहा है।
<
