Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अवैध प्लाटिंग पर महापौर ने अफसरों को लगाई फटकार:बोरियाखुर्द में कार्रवाई नहीं होने पर कहा- नोटिस देकर तुरंत करें एक्शन
Breaking News

अवैध प्लाटिंग पर महापौर ने अफसरों को लगाई फटकार:बोरियाखुर्द में कार्रवाई नहीं होने पर कहा- नोटिस देकर तुरंत करें एक्शन

By adminMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 19 at 90310 pm 1 1779258013
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 19 at 90310 pm 1 1779258013
रायपुर के बोरियाखुर्द और आसपास के इलाकों में लगातार मिल रही अवैध प्लाटिंग की शिकायतों पर महापौर मीनल चौबे सख्त नजर आईं। औचक निरीक्षण के दौरान महापौर अचानक नगर निगम जोन-10 कार्यालय पहुंचीं और मामले में कार्रवाई नहीं होने पर अधिकारियों की क्लास लगा दी। महापौर ने बैठक लेकर नगर निवेश विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और पूछा कि लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक नियमानुसार कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि अवैध प्लाटिंग और अवैध कब्जों से जुड़े सभी मामलों में नोटिस जारी कर अनिवार्य रूप से कार्रवाई की जाए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी महापौर मीनल चौबे ने जन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी और काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने कहा कि अगर कार्रवाई में ढिलाई मिली तो संबंधित अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान जोन-10 अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी, जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा, पार्षद सुषमा तिलक साहू, विनय प्रताप सिंह ध्रुव और विनय पंकज निर्मलकर भी मौजूद रहे।

पिछले दिनों डेयरी पर हुई थी कार्रवाई इससे पहले रायपुर नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने सड्डू इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदन डेयरी फैक्ट्री द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे को हटाने का अभियान चलाया था। नगर निगम जोन-9 के वार्ड क्रमांक-8 में फैक्ट्री पर करीब 1.45 एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। प्रशासन ने जेसीबी मशीन और श्रमिकों की मदद से अवैध निर्माण तोड़ना शुरू किया था। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री की अवैध बाउंड्रीवाल और शेड हटाए गए। वहीं सिक्योरिटी गार्ड के लिए बनाए गए अवैध ढांचे को भी तोड़ा गया। यह कार्रवाई रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई थी। मौके पर तहसीलदार राममूर्ति दीवान की मौजूदगी में पुलिस बल भी तैनात रहा। कार्रवाई के दौरान जोन-9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैयद जोहेब और उप अभियंता आशुतोष पांडे समेत निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन और नालों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

GPM में पेट्रोल-डीजल बिक्री की मात्रा तय:कलेक्टर ने वाहनों की क्षमता के आधार पर जारी किए निर्देश, जन शिकायतों की भी समीक्षा की

May 20, 2026

भूमि अधिग्रहण मुआवजा न मिलने पर चक्काजाम की तैयारी:2005-06 में अधिग्रहित भूमि का 20 साल बाद भी नहीं मिला भुगतान

May 20, 2026

कलेक्टर जनदर्शन में कई समस्याओं की शिकायतें:बिलासपुर में किसानों ने अतिक्रमण, दिव्यांग ने जन्म प्रमाण पत्र न बनने की बात कही

May 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071232
Views Today : 168
Views Last 7 days : 1859
Views Last 30 days : 4245
Total views : 93161
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.