Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अवैध खदान से कोयला निकालने के दौरान दबा युवक:सरगुजा में दो दिनों बाद पत्थर के नीचे दबे युवक का शव बरामद
Breaking News

अवैध खदान से कोयला निकालने के दौरान दबा युवक:सरगुजा में दो दिनों बाद पत्थर के नीचे दबे युवक का शव बरामद

By adminApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 24 at 184127 1777037419
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 24 at 184127 1777037419
सरगुजा जिले के कटकोना में नदी किनारे अवैध खदान से कोयला निकालने के दौरान पत्थर गिरने से युवक दब गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। नदी किनारे गए लोगों को दुर्गंध आने पर पास जाकर देखा तो उन्हें युवक का शव दिखा। युवक दो दिनों पहले अकेले घर से निकला था। वह लंबे समय से अन्य युवकों के साथ कोयला निकालने और बेचने का काम करता था। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कटकोना और अमेरा के सरहद पर घुनघुट्टा नदी के किनारे ग्रामीणों द्वारा अवैध तरीके से कोयला निकालने के लिए मिट्टी हटाकर खदान बनाई गई है। शुक्रवार को कुछ ग्रामीण नदी की ओर पहुंचे तो उन्हें दुर्गंध का ऐहसास हुआ। पास जाकर देखा तो एक युवक पत्थर में दबा हुआ दिखा। इसकी सूचना तत्काल लखनपुर पुलिस को दी गई। दो दिन पहले निकला था युवक पुलिस ने जेसीबी की मदद से पत्थर हटवाकर शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान जयप्रकाश (19 वर्ष), पिता सुब्रन, निवासी ग्राम लोसगी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जयप्रकाश रोज अपने साथियों के साथ बाइक से नदी किनारे कोयला निकालने जाता था। इसके बाद वह निकाला गया कोयला इलाके में चल रहे ईंट भट्ठों में बेच देता था। परिजनों ने बताया कि 22 अप्रैल, बुधवार सुबह जयप्रकाश घर से निकला था। वह अकेले ही कोयला निकालने के लिए अवैध खदान में गया था। नदी किनारे कोयला खोदते समय अचानक ऊपर से चट्टान का बड़ा टुकड़ा उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। नदी किनारे कई अवैध कोयला खदान अमेरा खदान से लगे घुनघुट्टा नदी के किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कोयला निकालने के लिए अवैध खदान बनाई है। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर कोयला निकालते हैं, जिसे तस्करों को या ईंट भट्ठा संचालकों को बेच दिया जाता है। इसके अलावे अमेरा खदान क्षेत्र में भी ग्रामीण घुसकर कोयला चोरी करते हैं। खदान से कोयला चोरी पर कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने अवैध खदानों से कोयला निकालना शुरू कर दिया है। इस दौरान ही यह हादसा हुआ।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में लापता युवक की फांसी पर लटकती मिली लाश:जामगांव के जंगल में सड़-गल चुकी थी डेडबॉडी, पुलिस जांच में जूटी

June 22, 2026

झूठे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा देने वाला युवक गिरफ्तार:शादीशुदा होकर भी आरोपी ने अविवाहित बताया, सखी सेंटर से शिकायत के बाद कार्रवाई

June 22, 2026

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075062
Views Today : 526
Views Last 7 days : 3172
Views Last 30 days : 9592
Total views : 103534
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.