Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जनवरी से लागू होगा पुलिस कमिश्नर सिस्टम
Breaking News

अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जनवरी से लागू होगा पुलिस कमिश्नर सिस्टम

By adminDecember 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
24 12 2025 raipur phq
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं। इसके लिए संबंधित अधिनियम में संशोधन किया जा रहा है, जिसे अध्यादेश के माध्यम से लागू किए जाने की संभावना है।

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लग सकती है मुहर

पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार 31 दिसंबर को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस अध्यादेश पर मुहर लग सकती है। यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो जनवरी 2026 में राजधानी में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू कर दिया जाएगा।

शुरुआत में एक जनवरी से ही पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने की चर्चा थी, लेकिन प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण इसमें कुछ विलंब हो सकता है। हालांकि यह लगभग तय माना जा रहा है कि जनवरी महीने के भीतर ही रायपुर में नया सिस्टम प्रभावी हो जाएगा।

आइजी स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी

पुलिस कमिश्नर के पद पर आइजी स्तर के वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। कमिश्नर का कार्यालय पुराने पीएचक्यू भवन में (राजभवन के पास) स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए आवश्यक सेटअप भी लगभग तैयार हो चुका है। पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रियल अधिकार प्राप्त होंगे। इसके तहत उन्हें शस्त्र लाइसेंस जारी करने, धारा 144 लागू करने और आवश्यकता पड़ने पर कर्फ्यू लगाने जैसी शक्तियां मिलेंगी।

सीएम ने की थी इसकी घोषणा

सरकार का मानना है कि इससे अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी और कानून-व्यवस्था से जुड़े निर्णय तुरंत लिए जा सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने भाषण के दौरान रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू करने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही इस दिशा में काम तेज हो गया।

सरकार ने एडीजी प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित की थी, जिसने अन्य राज्यों-जैसे महाराष्ट्र, ओडिशा, दिल्ली, कर्नाटक और तेलंगाना के माडल का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार किया। समिति ने अपनी रिपोर्ट डीजीपी और गृह विभाग को सौंप दी थी, जिसके आधार पर कानून का ड्राफ्ट तैयार किया गया।

विशेष कानून का प्रावधान किया गया है

सूत्रों के मुताबिक कमिश्नरी सिस्टम को कानूनी मजबूती देने के लिए विशेष कानून का प्रावधान किया गया है, ताकि भविष्य में इसे पूरे प्रदेश में भी विस्तार दिया जा सके। उल्लेखनीय है कि यह मॉडल पहले से मध्य प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में सफलतापूर्वक लागू है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में SIR सर्वे में मतदाता आंकड़ों ने चौंकाया, 6 लाख मृत, 19 लाख शिफ्ट… दावा और आपत्ति चरण 23 दिसंबर से शुरू

पहले पुलिस कमिश्नर के लिए छह आइजी की चर्चा

रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर के रूप में रायपुर आइजी अमरेश मिश्रा समेत बिलासपुर आइजी संजीव शुक्ला, दुर्ग आइजी रामगोपाल गर्ग, बस्तर आइजी सुंदरराज पी,सरगुजा आइजी दीपक झा और आइजी अजय यादव के नाम चर्चा में हैं। अंतिम निर्णय कैबिनेट की मंजूरी के बाद लिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075328
Views Today : 91
Views Last 7 days : 2277
Views Last 30 days : 9936
Total views : 104358
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.