Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अंबिकापुर-कटघोरा फोरलेन NH पर बनेगा एनिमल कारिडोर, लखनपुर में बायपास:नया डीपीआर बनाने परिवहन मंत्री का निर्देश, टीएस सिंहदेव ने दिया था सुझाव
Breaking News

अंबिकापुर-कटघोरा फोरलेन NH पर बनेगा एनिमल कारिडोर, लखनपुर में बायपास:नया डीपीआर बनाने परिवहन मंत्री का निर्देश, टीएस सिंहदेव ने दिया था सुझाव

By adminApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 21 at 195430 1776781715
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 21 at 195430 1776781715
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को प्रेषित एक सुझाव पत्र पर सहमति देते हुए अंबिकापुर-कटघोरा मार्ग पर प्रस्तावित फोरलेन रोड पर लखनपुर में बाईपास के साथ ही साथ लेमरू प्रोजेक्ट के क्षेत्र में वन्य-जीवन अनुकूल सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गड़करी ने नए सिरे से DPR तैयार करने का निर्देश दिया है। दरअसल, नेशनल हाईवे क्रमांक 130 को अपग्रेड कर अंबिकापुर से कटघोरा के बीच इसे फोरलेन में बदलने की स्वीकृति दी गई है। नेशनल हाईवे विभाग सलाहकार कंपनी के माध्यम से इसके DPR पर काम कर रही है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा सरगुजा, सूरजपुर एवं कोरबा जिले में उस वन्यक्षेत्र से गुजरता है, जिसे लेमरू हाथी प्रोजेक्ट क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया गया है। पूर्व डिप्टी सीएम के सुझाव को मंत्री ने दी सहमति
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने 8 मार्च को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर प्रस्तावित नेशनल हाईवे अपग्रेडेशन में दो सुझाव दिए थे। इसमें लेमरू एलिफेंट कारिडोर क्षेत्र में बन रहे इस फोरलेन सड़क को भारत माला प्रोजेक्ट के उन नार्म्स के तहत बनाया जाए, जिससे इस क्षेत्र के वन्यजीवों को संरक्षण मिले। उन्होंने सुझाव देते हुए पत्र में उल्लेख किया था कि लेमरू हाथी प्रोजेक्ट क्षेत्र में एनिमल बेरिकेटिंग के साथ ही पर्याप्त संख्या में एनिमल अंडरपास बनाए जाएं। इसके अलावे नेशनल हाईवे 130 अंबिकापुर के नगर पंचायत क्षेत्र लखनपुर के बीच शहर से होकर गुजरती है। यहां यातायात के भारी दबाव के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं एवं जान-माल का नुकसान हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए बायपास निर्माण का सुझाव दिया था। सुझाव पर सहमति, नए सिरे से बनेगा DPR
पूर्व उपमुख्यमंत्री के सुझावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने 20 अप्रैल को इस मार्ग के लिए डीपीआर बना रही सलाहकार संस्था को इस अनुरूप आवश्यक संसोधन कर DPR देने हेतु पत्र जारी किया है। साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को इससे अवगत कराया है। टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गड़करी का आभार जताया है कि उन्होंने इस क्षेत्र के निवासियों और उनके पर्यावरणीय हितों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण दिखाया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

June 23, 2026

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

June 23, 2026

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.