Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Youth was dragged from his home to the intersection, tied with a rope and beaten to Death | युवक को घर से चौराहे तक घसीटा,रस्सी से बांधकर पीटा: बलौदाबाजार में इलाज के दौरान मौत, पड़ोसी ने पुरानी रंजिश में मार डाला, 4 आरोपी गिरफ्तार – baloda bazar News
Breaking News

Youth was dragged from his home to the intersection, tied with a rope and beaten to Death | युवक को घर से चौराहे तक घसीटा,रस्सी से बांधकर पीटा: बलौदाबाजार में इलाज के दौरान मौत, पड़ोसी ने पुरानी रंजिश में मार डाला, 4 आरोपी गिरफ्तार – baloda bazar News

By adminOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
04e699d5 2f2c 4440 9c5f d38235a6d2b5 1761318221149
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलौदाबाजार में चौराहे पर पीट-पीटकर युवक की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के जर्वे गांव में गोवर्धन पूजा की रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय कैलाश वर्मा को गांव के चौराहे पर रस्सी से बांधकर पिटाई की गई, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस

.

यह घटना बुधवार शाम की है। दोपहर में हुई एक बहस के लगभग सात घंटे बाद, रात करीब 8 बजे आरोपी कामेश्वर साहू, जती साहू, अंशु साहू और बिहारी साहू अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ डंडे और रॉड लेकर कैलाश, उनके पिता पुरुषोत्तम वर्मा (60) और भाई बुद्धि सागर (25) पर हमला करने पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने बीच-बचाव कर कैलाश को घर में बंद कर दिया था।

हालांकि, आरोपियों ने लगभग आधे घंटे बाद घर का दरवाजा तोड़कर दोबारा हमला किया। कैलाश के पिता और बड़े भाई पिछले दरवाजे से भागने में सफल रहे, लेकिन कैलाश को उसकी मां के सामने ही पकड़ लिया गया। आरोपियों ने कैलाश को घर से करीब 70 मीटर दूर गौरा-गौरी चौराहे तक घसीटा।

465a5c15 2fed 4cfa 89d1 a6b8091f29c6 1761318221148

चौराहे पर रस्सी से बांधकर युवक और उसके दोस्त की पिटाई की

चौराहे पर कैलाश और उसके दोस्त प्रकाश साहू को रस्सी से बांध दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने डंडों और रॉड से दोनों की सामूहिक रूप से पिटाई की। पुलिस को रात करीब 10 बजे घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कैलाश को भीड़ और आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और उसे पलारी अस्पताल ले गई।

थाना प्रभारी ने एंबुलेंस में दी सीपीआर

कैलाश की हालत गंभीर होने पर थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने एंबुलेंस में ही उसे सीपीआर देना शुरू किया। अस्पताल में रात तक उसका इलाज जारी रहा, लेकिन सुबह उसकी मौत हो गई।

डीएसपी तुलसी लेकाम ने बताया कि मृतक के बड़े भाई बुद्धेश्वर वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कामेश्वर साहू, जती साहू, अंशु साहू और बिहारी साहू सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी:हेल्थ डिपार्टमेंट, एजुकेशन और बीएसपी में नौकरी के नाम 4 लोगों से वसूले 16 लाख, स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

April 30, 2026

कांग्रेस ने जनसमस्याओं पर निकाली रैली:बिजली, स्वास्थ्य सहित कई मुद्दों पर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

April 30, 2026

मरवाही में अवैध कटाई मामले में बड़ी कार्रवाई:बीट गार्ड के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में डिप्टी रेंजर निलंबित

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069304
Views Today : 120
Views Last 7 days : 974
Views Last 30 days : 4079
Total views : 90308
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.