Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मरवाही में अवैध कटाई मामले में बड़ी कार्रवाई:बीट गार्ड के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में डिप्टी रेंजर निलंबित
Breaking News

मरवाही में अवैध कटाई मामले में बड़ी कार्रवाई:बीट गार्ड के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में डिप्टी रेंजर निलंबित

By adminApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c40fb451 d8d8 4106 8788 93f19c524624 1777522707108
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c40fb451 d8d8 4106 8788 93f19c524624 1777522707108
मरवाही वन मंडल के गौरेला रेंज अंतर्गत पीपरखूंटी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हुई अवैध कटाई के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में बीट गार्ड के निलंबन के बाद अब डिप्टी रेंजर संत राम रजक को बिलासपुर वन वृत्त के सीसीएफ मनोज पांडेय ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पीपरखूंटी के कंपार्टमेंट नंबर 5 में कुल 122 पेड़ों की अंधाधुंध कटाई का खुलासा हुआ था, जिसके बाद मौके पर केवल ठूंठ ही बचे हैं। इस लापरवाही के कारण वन विभाग को लगभग 2 लाख 60 हजार रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। लापरवाही के कारण अवैध कटाई की पुष्टि इस बड़ी घटना की शिकायत मिलने पर राज्य उड़नदस्ता की टीम ने मौके पर पहुंचकर गहन जांच की थी। जांच रिपोर्ट में सुरक्षा के अभाव और अधिकारियों की लापरवाही के कारण अवैध कटाई की पुष्टि हुई। इसी रिपोर्ट के आधार पर डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने पहले बीट गार्ड दीपक सिदार को निलंबित किया था और फिर रेंजर व डिप्टी रेंजर के निलंबन का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा था। लापरवाही बरतने के आरोप में डिप्टी रेंजर निलंबित सीसीएफ मनोज पांडेय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी रेंजर संत राम रजक को अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कटघोरा वन मंडल निर्धारित किया गया है। वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh 10th Board Results: Girls Top 5 Districts, Merit List Tight

April 30, 2026

कोंडागांव के सोनाबाल में शिक्षा प्रमाण पत्र वितरण:बच्चों को वार्षिक परिणाम के साथ 'न्यौता भोज' भी मिला

April 30, 2026

धमतरी में सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल:दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, सेमरा मोड़ के पास हादसा, पुलिस जांच में जुटी

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069308
Views Today : 124
Views Last 7 days : 978
Views Last 30 days : 4083
Total views : 90312
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.