![]()
.
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ एवं विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी भिलाई-दुर्ग शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 21वीं सदी के युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद का संदेश विषय पर खालसा स्कूल में युवा विमर्श का आयोजन किया गया। इसमें विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी हनुमंत राव ने मुख्यअतिथि की आसंदी से कहा कि समाज सेवा के लिए त्याग आवश्यक है। कार्यक्रम के अध्यक्ष हेमचंद विवि के कुलपति प्रो. संजय तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम के संयोजक और हेमचंद विवि के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता बोरडे ने कार्यक्रम को संबोधित किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधन समिति के निदेशक सरदार हरमीत सिंह भाटिया एवं गुलबीर सिंह भाटिया आदि उपस्थित थे।
<
