बलौदाबाजार जिले के खटियापाटी गांव में धनतेरस के एक दिन पहले युवक का मर्डर हुआ था। 17 अक्टूबर को पुरानी दुश्मनी में 6-7 युवकों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया था। इसमें पुलिस ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 7 आरोपी प
.
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पंचायत भवन के सामने चौक पर आरोपियों ने पुरानी दुश्मनी के कारण हरीश शायर उर्फ भका को घेरकर बुरी तरह पीटा और फिर चाकू से पेट में गंभीर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
हमले के दौरान, आरोपियों ने दीप कुर्रे और साहिल शायर नामक दो अन्य युवकों पर भी चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

हत्या के आरोपी।
घटना के तुरंत बाद 2 आरोपी पकड़ाए थे
SP भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और साइबर सेल की तकनीकी मदद से पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों (एक नाबालिग सहित) को हिरासत में ले लिया था।
बाकी पांच फरार आरोपियों की तलाश जारी थी, जो पुलिस से बचने के लिए छिप रहे थे। लगातार छापेमारी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने गुरुवार, 23 अक्टूबर को इन पांचों आरोपियों को भी पकड़ लिया।
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा
पूछताछ में सभी आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से चाकू से हमला कर हत्या करने और दो युवकों को गंभीर चोट पहुंचाने की बात स्वीकार की है।
सभी गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा इस प्रकरण की विस्तृत विवेचना अभी भी जारी है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुरानी रंजिश के चलते हुई सामूहिक हत्या के संबंध में की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. योगेश सेन (25 वर्ष), ग्राम खटियापाटी
2. चूड़ामणी उर्फ अजय साहू (25 वर्ष), ग्राम खटियापाटी
3. राहुल साहू (20 वर्ष), ग्राम खटियापाटी
4. मनीराम भारद्वाज (35 वर्ष), ग्राम सुढेली
5. जनीराम भारद्वाज (29 वर्ष), ग्राम सुढेली
<
