Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Young man who had come to visit Surguja was stabbed to death. | सरगुजा में मेहमानी करने आए युवक की टांगी मारकर हत्या: आरोपी की बहन को भगा ले गया था मृतक का दोस्त, वारदात के बाद आरोपी फरार – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Young man who had come to visit Surguja was stabbed to death. | सरगुजा में मेहमानी करने आए युवक की टांगी मारकर हत्या: आरोपी की बहन को भगा ले गया था मृतक का दोस्त, वारदात के बाद आरोपी फरार – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 06 at 190644a4146477 1 1759758193
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 10 06 at 190644a4146477 1 1759758193

सरगुजा जिले के जटा सेमर गांव में जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र से मेहमानी करने आए युवक की टांगी मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। आरोपी की बहन को मृतक का दोस्त दो दिनों पूर्व भगा ले गया था। बहन को भगाने में सहयोग करने की शंका पर

.

जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंबा पकरी निवासी रतनू कोरवा (28 वर्ष) तीन दिनों पूर्व अपने एक साथी के साथ जटासेमर गांव में मेहमानी करने आया था। रतनू कोरवा का दोस्त गांव की एक लड़की को दो दिनों पूर्व भगा ले गया। लड़की का भाई मोहर साय को शक था कि रतनू कोरवा ने बहन को भगाने में अपने दोस्त की मदद की है।

शराब पीने के दौरान विवाद, टांगी मारकर हत्या बीती रात रतनू कोरवा सहित अन्य लोग एक घर में शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान मोहर साय मौके पर पहुंचा। मोहर साय ने रतनू पर बहन को भगाने में सहयोग करने का आरोप लगाया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मोहर साय ने टांगी लेकर रतनू कोरवा पर हमला कर दिया। रतनू कोरवा ने भागने की कोशिश की एवं वह भागकर बाड़ी तक पहुंच गया।

भाग रहे रतनू कोरवा का पीछा कर मोहर साय ने उसके सिर पर टांगी से कई बार वार कर दिया। रतनू मौके पर गिर गया एवं सिर में आई गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस रतनू कोरवा की हत्या के बाद आरोपी मोहर साय भाग निकला। घटना की सूचना पर धौरपुर थाना प्रभारी अश्वनी दीवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फारेंसिक एक्सपर्ट ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

थाना प्रभारी अश्वनी दीवान ने बताया कि पुलिस ने मामले में धारा 103(1) का अपराध दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। फिलहाल आरोपी पुलिस पहुंच के बाहर है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गोडमर्रा की सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी

April 22, 2026

प्रकाश इंडस्ट्रीज की भट्टी में 123 किलो गांजा समेत अन्य सामान जलाया गया

April 22, 2026

पेड़ से अधिकारी का तोता उतारने बुलाया फायर ब्रिगेड,VIDEO:नारायणपुर में पालतू तोते पर बौछार, हजारों लीटर पानी बहाया; पानी की बर्बादी पर लोग नाराज

April 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068260
Views Today : 9
Views Last 7 days : 1049
Views Last 30 days : 4091
Total views : 89220
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.