बालोद|गोडमर्रा की सड़क पूरी तरह से बदहाल स्थिति में पहुंच गई हैं। कई मार्गों पर गहरे गड्ढे, उखड़ी हुई परत के कारण आवागमन कठिन हो गया है। सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि कुछ जगहों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। खराब सड़कों के कारण स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज और दैनिक कामकाज के लिए बाहर जाने वाले ग्रामीण सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। बारिश से पहले मरम्मत कराई जाए।
<
