Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » young man hanged himself after posting a video in social media in Surguja | सरगुजा में युवक ने वीडियो पोस्ट कर लगा ली फांसी: तीन युवकों को बताया अपनी मौत के लिए जिम्मेदार,विवाद के बाद कर रहे थे प्रताड़ित – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

young man hanged himself after posting a video in social media in Surguja | सरगुजा में युवक ने वीडियो पोस्ट कर लगा ली फांसी: तीन युवकों को बताया अपनी मौत के लिए जिम्मेदार,विवाद के बाद कर रहे थे प्रताड़ित – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 06 at 165257 1765020870
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अंबिकापुर के 25 वर्षीय युवक ने शुक्रवार की रात अपने घर में फांसी लगा ली। आत्महत्या के पहले युवक ने स्वयं का वीडियो रिकार्ड कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। पोस्ट में युवक ने तीन युवकों पर स्वयं, अपने पिता एवं भाई को प्रताड़ित करने

.

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के बौरीपारा निवासी युवक परम तिवारी पिता आदित्य नारायण तिवारी (25 वर्ष) का शव शनिवार को सुबह फांसी पर झूलता मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। CSP राहुल बंसल भी सूचना पर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम

विवाद के बाद लगा ली फांसी पूछताछ में परिजनों ने बताया कि परम तिवारी का बीती रात कुछ युवकों से विवाद हुआ था। परम तिवारी शुक्रवार की शाम अग्रसेन चौक से लगे जिम गया था। 7 बजे वह जिम से अपने दोस्त के साथ बाहर निकला। वहां एक अन्य परिचित युवक मिला। वहां से तीनों साथ निकले तो अग्रसेन चौक के पास अन्य युवकों से उनका विवाद हो गया। यहां से सभी अपने-अपने घर चले गए।

विवाद के बाद तीनों युवक, परम तिवारी के घर पहुंच गए थे और उसे एवं उसके पिता व भाई को धमकी दी थी। इससे परम तिवारी व्यथित हो गया था। रात को वह फांसी के फंदे पर झूल गया।

मौत से पहले किया रिकार्ड किया वीडियो परम तिवारी ने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल में स्वयं का वीडियो रिकॉर्ड किया है। वीडियो में उसने अपनी मौत का कारण शहर के महुआपारा निवासी छोटू पंडित उर्फ छोटू मिश्रा, बुद्धि पंडित व विक्रांत उर्फ प्रांजल मिश्रा को बताया है।

युवक ने वीडियो में कहा कि अग्रसेन चौक में हुए विवाद के बाद ये तीनों उसके घर पहुंचे थे। तीनों युवक उसके माता-पिता व भाई को प्रताड़ित कर रहे थे। परम तिवारी ने वीडियो रिकार्ड कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया था।

वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही जांच

CSP राहुल बंसल ने बताया कि कोतवाली पुलिस युवक के वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। मामले में युवक के दोस्तों का बयान भी दर्ज किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074971
Views Today : 51
Views Last 7 days : 2697
Views Last 30 days : 9117
Total views : 103059
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.