World Elephant Day 2026 | Marwahi Sivni Panchayat Elephant Awareness

सुरक्षा और राहत उपायों पर चर्चा
मरवाही में विश्व हाथी दिवस के अवसर पर सिवनी पंचायत में हाथी संरक्षण और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
.
मरवाही वनमंडल के घने वन क्षेत्रों में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों को सुरक्षा उपायों और हाथियों के व्यवहार को लेकर जागरूक किया गया।

सहअस्तित्व के लिए सतर्कता और सहयोग पर जोर

हाथी-मानव संघर्ष में जान गंवाने वालों के परिजनों से मिले अफसर
हाथी-मानव संघर्ष में जान गंवाने वालों के परिजनों से मिले अधिकारी
कार्यक्रम में कलेक्टर विजय दयाराम के. और DFO कुमार निशांत सहित वन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और राहत उपायों पर चर्चा की।
इस दौरान पिछले पांच वर्षों में हाथी-मानव संघर्ष के कारण जान गंवाने वाले 8 लोगों के परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की गई।
‘हाथी मित्रों’ को किया गया सम्मानित
जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले ‘हाथी मित्रों’ को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों की गतिविधियों की जानकारी समय पर साझा करने और लोगों को सतर्क करने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

सतर्कता और सहयोग से संघर्ष कम करने पर जोर
कार्यक्रम में ग्रामीणों को बताया गया कि हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। अधिकारियों ने कहा कि सही जानकारी, समय पर सूचना, सतर्कता और वन विभाग के साथ सहयोग से मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं को कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए इंसान और हाथियों के बीच बेहतर सहअस्तित्व स्थापित करना रहा।




