Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Work on installing smart meters in Durg-Bhilai accelerates | दुर्ग-भिलाई में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेज: 55% घरों में लगे, उपभोक्ता अब देख सकेंगे अपनी बिजली खपत – durg-bhilai News
Breaking News

Work on installing smart meters in Durg-Bhilai accelerates | दुर्ग-भिलाई में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेज: 55% घरों में लगे, उपभोक्ता अब देख सकेंगे अपनी बिजली खपत – durg-bhilai News

By adminOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
dbdd053c 9302 4aae a527 60673eadeb32 1759837899213
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग-भिलाई शहरों में बिजली आपूर्ति को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) ने अब तक शहर के आधे से अधिक घरों में स्मार्ट मीटर स्थापित कर दिए हैं। कुल 2 लाख 67 हजार 779 उपभ

.

स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ‘मोर बिजली’ ऐप के माध्यम से हर आधे घंटे की बिजली खपत की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को बिजली बचाने में भी मदद मिलेगी। यह कार्य विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी विद्युत (उपभोक्ताओं के अधिकार) नियमन 2020 और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के नियमों के तहत किया जा रहा है।

f100479f 46a3 4bac 8779 c21f8b727f4b 1759837899215

मीटर रीडिंग के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने का यह अभियान आरडीएसएस योजना के अंतर्गत संचालित है। स्मार्ट मीटर स्थापित होने के बाद उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग के लिए किसी कर्मचारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बिलिंग जानकारी स्वतः विभाग को भेजी जाएगी, जिससे मानवीय त्रुटियों की संभावना समाप्त हो जाएगी। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा निधि जमा करने की आवश्यकता भी खत्म हो जाएगी और भविष्य में सोलर रूफटॉप कनेक्शन के लिए अलग नेटमीटर लगाने की जरूरत नहीं होगी।

‘मोर बिजली’ ऐप डाउनलोड करने की अपील

सीएसपीडीसीएल दुर्ग के मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल ने उपभोक्ताओं से ‘मोर बिजली’ ऐप डाउनलोड करने और अपने मोबाइल नंबर बिजली विभाग में पंजीकृत कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इससे मीटर से संबंधित सभी सूचनाएं एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होंगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर लगाना पूरी तरह निःशुल्क है और इससे अधिक बिल आने की कोई संभावना नहीं है। मुख्य अभियंता खंडेलवाल ने कहा कि सीएसपीडीसीएल उपभोक्ताओं के सहयोग से यह कार्य तेजी से पूरा कर रहा है और अधिकांश उपभोक्ता इस नई व्यवस्था से संतुष्ट हैं।

5cfb6bb6 468e 44ec bb43 246c85c2edda 1759837899220
26478d83 518e 4d50 bcc9 0937719dca28 1759837899217



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डीजे संचालक के लापता बेटे का शव बरामद:कोरबा के टाइगर प्वाइंट पर 200 फीट गहरी खाई में मिला, पुलिस जांच में जुटी

June 4, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से मासूम की मौत:मनेंद्रगढ़ में हादसा, चालक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच जारी

June 4, 2026

CSEB ने अभिनव इन्फ्रा का ठेका 3 महीने बढ़ाया:अवधि खत्म होने के बाद मिला एक्सटेंशन, शिकायतों पर SE ने जांच का दिया आश्वासन

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072840
Views Today : 33
Views Last 7 days : 1367
Views Last 30 days : 5723
Total views : 96367
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.