Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CSEB ने अभिनव इन्फ्रा का ठेका 3 महीने बढ़ाया:अवधि खत्म होने के बाद मिला एक्सटेंशन, शिकायतों पर SE ने जांच का दिया आश्वासन
Breaking News

CSEB ने अभिनव इन्फ्रा का ठेका 3 महीने बढ़ाया:अवधि खत्म होने के बाद मिला एक्सटेंशन, शिकायतों पर SE ने जांच का दिया आश्वासन

By adminJune 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ce58d979 f1fa 4bae 8dd7 f78c6f4fee1b 1780563046040
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



ce58d979 f1fa 4bae 8dd7 f78c6f4fee1b 1780563046040
बिलासपुर में बिजली कटौती, फॉल्ट सुधार में देरी और पानी सप्लाई की समस्याओं के बीच सीएसईबी अधिकारियों पर एक ही कंपनी अभिनव इन्फ्रा को लगातार ठेके देने के आरोप लग रहे हैं। ठेका अवधि समाप्त होने के बाद भी कंपनी को तीन महीने का एक्सटेंशन दिया गया है। सीएसपीडीसीएल सिटी डिविजन के अधीक्षण अभियंता पी. श्रीनिवास राजू ने कहा कि ठेका कंपनी के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच कराई जाएगी। कंपनी के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन यदि लोगों को राहत नहीं मिल रही है तो मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार के आधार पर जांच कराने की बात कही है। एसई राजू ठेकेदार को जारी नोटिसों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दे सके। एक्सटेंशन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह ओपन टेंडर प्रक्रिया का हिस्सा है। भुगतान को लेकर उनका कहना था कि राशि कलेक्टर दर के अनुसार दी जाती है और इसके लिए अलग से कोई दर निर्धारित नहीं है। 92 लाख का भुगतान, मिलीभगत के आरोप अभिनव इन्फ्रा को फॉल्ट ओरिएंटेड कंप्लेंट (एफओसी) और फॉल्ट शिकायत दर्ज करने का ठेका मिला हुआ है। हाल ही में कंपनी को केवल एफओसी कार्य के लिए 92 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। आरोप है कि सीएसईबी अधिकारियों से सांठगांठ के चलते कंपनी ने मार्च में ठेका समाप्त होने के बाद जून तक एक्सटेंशन हासिल कर लिया। वहीं एफओसी वाहनों में निर्धारित संख्या से कम कर्मचारी रखने की शिकायतें भी सामने आई हैं। 17 घंटे बिजली बंद रहने पर हुआ था प्रदर्शन कुछ दिन पहले खपरगंज क्षेत्र में 17 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही थी। इससे नाराज नागरिकों ने फ्यूज कॉल सेंटर का घेराव किया था। विरोध प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी। चार की जगह दो कर्मचारियों से लिया जा रहा काम बिजली बंद होने या फॉल्ट आने की स्थिति में सुधार कार्य के लिए अकेले नेहरू नगर सिटी डिविजन में पांच एफओसी वाहन संचालित किए जा रहे हैं। हर वाहन में ड्राइवर समेत चार लोगों की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन आरोप है कि केवल दो कर्मचारियों से काम कराया जा रहा है। तोरवा डिविजन में भी एक्सटेंशन की तैयारी बताया जा रहा है कि नेहरू नगर की तर्ज पर तोरवा डिविजन में भी एफओसी ठेके को एक्सटेंशन पर देने की तैयारी चल रही है। तोरवा में मौजूदा ठेके की अवधि जुलाई में समाप्त हो रही है, लेकिन अब तक नई निविदा प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इधर, अधीक्षण अभियंता पी. श्रीनिवास राजू का दावा है कि टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से मासूम की मौत:मनेंद्रगढ़ में हादसा, चालक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच जारी

June 4, 2026

रायगढ़ में 22.63 लाख की धोखाधड़ी:पति को पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 3 लोगों ने ठगा, पति की शिकायत पर FIR दर्ज

June 4, 2026

बालोद के पलारी नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा:यानेश साहू चुने गए अध्यक्ष, 10 वार्ड कांग्रेस के खाते में, भाजपा 5 पर सिमटी

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072838
Views Today : 31
Views Last 7 days : 1365
Views Last 30 days : 5721
Total views : 96365
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.