![]()
अंबेडकर अस्पताल (मेकाहार) में सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले गार्डों की परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल प्रबंधन ने हाल ही में सभी सुरक्षा कर्मियों से उनकी कुर्सियां हटा ली हैं। अब ये गार्ड 8-8 घंटे लगातार खड़े रहकर ड्यूटी कर रहे हैं। इससे कई गार्डों, खासक
.
पहले थोड़ा आराम मिल जाता था, अब नहीं गार्डों का कहना है कि वे मरीजों, परिजनों और कर्मचारियों की आवाजाही नियंत्रित करने के साथ कई बार आपात स्थितियों में भी उनकी ड्यूटी रहती है। इसके बावजूद उन्हें बैठने तक की सुविधा नहीं दी जा रही है। एक महिला गार्ड ने बताया कि हम रोज सुबह से शाम तक खड़े रहते हैं। पहले कुर्सी रहती थी तो थोड़ा आराम मिल जाता था। अब लगातार खड़े रहने से पैरों में दर्द और सूजन हो रही है।
<
