![]()
.
शहर के गजानंद पोहा उद्योग परिसर में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में नारी सशक्तिकरण वर्ष पर शक्ति संवर्धन विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को देवपूजन के साथ किया गया। पूजन के बाद गंजपारा कार्यक्रम स्थल से 2400 कलश के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों महिलाएं पीले वस्त्र में सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। पारंपरिक पोशाक में सजी माताओं और बहनों ने दल्ली चौक, सदर रोड, मधु चौक और जय स्तंभ चौक सहित पूरे शहर का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान गायत्री परिवार के लोग नशा मुक्ति और संस्कारवान समाज का संदेश दे रहे थे।
यात्रा को जगह- जगह स्वागत किया गया। शहर में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जवान भी तैनात रहे। कलश यात्रा का सामूहिक दृश्य आकर्षक और उत्साहपूर्ण रहा। महिलाओं ने प्रज्ञागीत भजन के साथ नवयुग का उद्घोष किया। इस शोभायात्रा में नशामुक्ति, पौधरोपण, नारी जागरण, बाल संस्कार शाला और स्वावलंबन की झांकियां ने लोगों को लुभाया। शाम को परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण पर विशेष प्रवचन हुआ। कलश यात्रा का स्वागत एकता महिला ग्रुप की मातृ शक्तियांें ने पुराना बस स्टैंड के शिव मंदिर के पास की। पूजा जैन, ममता यदु, मंजू श्रीवास,किरण सोनी, सोनकली पटेल, सरोज श्रीवास,राखी नसीने, पुनिता मिश्रा, किरण अग्रवाल, आशा नूडिवाल, मीनाक्षी ने पुष्पवर्षा और आरती की । वहीं कलश यात्रा में नपा अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी भी शामिल हुई।
<
