Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Women Naxalites celebrate their first Diwali after surrendering | महिला नक्सलियों ने सरेंडर करने के बाद मनाई पहली दिवाली: गरियाबंद बाजार में खरीदारी करते दिखे; 19 सालों तक नक्सली संगठन से जुड़े थे – Chhattisgarh News
Breaking News

Women Naxalites celebrate their first Diwali after surrendering | महिला नक्सलियों ने सरेंडर करने के बाद मनाई पहली दिवाली: गरियाबंद बाजार में खरीदारी करते दिखे; 19 सालों तक नक्सली संगठन से जुड़े थे – Chhattisgarh News

By adminOctober 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1326 1761033451
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गरियाबंद जिले में सरेंडर करने वाली महिला नक्सलियों ने 19 साल बाद दिवाली मनाई। हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सलियों ने अपनी पहली ‘आज़ाद’ दीपावली के लिए बाजार में खरीददारी करने निकली।

.

इनमें 8 लाख की इनामी जानसी और जुनकी सहित वैजंती, मंजुला और मैना शामिल हैं, जो कभी इलाके में दहशत के लिए जानी जाती थी। बाजार में जानसी और जुनकी को आम महिलाओं की तरह कपड़े और मिठाइयां खरीदते देखा गया।

बता दें कि 5 महिला नक्सलियों में जानकी नगरी एरिया कमेटी की कमांडर थी। इस पर 8 लाख का इनाम था। ये धमतरी रिसगांव नक्सली हमले में शामिल थी।

वही, जुनकी पर 5 लाख, बाकी अन्य तीनों कमेटी के मेंबर थे। इन पर 2-2 लाख का इनाम था। ये बड़े नक्सलियों के अंगरक्षक होते थे। सभी ने हाल ही में सरेंडर किया है।

कभी नक्सली के नाम पर जाने जाते थे। अब हिंसा का रास्ता छोड़ सामान्य जीवन अपनाया।

कभी नक्सली के नाम पर जाने जाते थे। अब हिंसा का रास्ता छोड़ सामान्य जीवन अपनाया।

हिंसा छोड़ने के बाद पहली दिवाली

बीते दिनों इन दोनों सहित कई अन्य पुरुष और महिला नक्सलियों ने सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ दिया था। समाज की मुख्यधारा में लौटने के बाद, यह उन सभी के लिए पहला दीपावली का त्योहार है, जिसे वे बिना किसी डर या प्रतिबंध के मना रहे हैं। उनके चेहरों पर एक नई शुरुआत की खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।

19 सालों तक जंगल में रहे, त्योहार नहीं मनाते थे

8 लाख की इनामी पूर्व नक्सली जानसी ने बताया कि 19 सालों तक नक्सलियों के साथ रहने के बाद जंगल से निकलकर यह उनकी पहली आज़ादी की दीपावली है। वहीं, 5 लाख की इनामी जुनकी ने कहा कि उन्होंने पहले कभी दीपावली नहीं मनाई थी, क्योंकि नक्सलवाद से पहले वह बस्तर के अंदरूनी क्षेत्र में रहती थीं जहां यह त्योहार नहीं मनाया जाता।

यह उनकी पहली दीपावली है और वे इसके लिए बेहद खुश हैं। एक अन्य पूर्व नक्सली मैना ने बताया कि जंगल में किसी भी त्योहार का नाम लेना भी मना था, त्योहार मनाना तो दूर की बात है। अब वह अपने साथियों के साथ दीपावली मनाने के लिए काफी उत्सुक हैं।

बाजार में खरीददारी करती हुई पूर्व नक्सली।

बाजार में खरीददारी करती हुई पूर्व नक्सली।

अन्य नक्सलियों को वापस लौटने पत्र भेजा

इनमें से दो पूर्व महिला नक्सली ने गरियाबंद में सक्रिय दो एरिया कमांडर बलदेव और ज्योति को मुख्यधारा में लौटने पत्र जंगल में भिजवाया है। पूर्व नक्सलियों ने पहले की अपेक्षा अभी की जिंदगी को बेहतर बताते हुए। उन्हें हथियार छोड़ मुख्य धारा में लौटने की अपील किया है।

8 लाख इनामी नक्सली जानसी मटामी ने सरेंडर कर दिया है।

8 लाख इनामी नक्सली जानसी मटामी ने सरेंडर कर दिया है।

1 महीने पहले ही किया सरेंडर

नगरी एरिया कमेटी की सचिव और 8 लाख इनामी नक्सली जानसी मटामी ने 1 महीने पहले ही आत्मसमर्पणकिया है। जो कि जनवरी में मारे गए नक्सली कमांडर सत्यम गावड़े की पत्नी है। जानसी महाराष्ट्र की रहने वाली है।

जानकारी के मुताबिक, वह 2005 में जनमिलिशिया के माध्यम से नक्सली संगठन में शामिल हुई थी। नक्सली संगठन में उसे नगरी एरिया कमेटी की सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। वह रिसगांव में जवानों पर हमले समेत कई वारदातों में शामिल रही है।

…………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

जगदलपुर के बाद अब गरियाबंद में हथियार डालेंगे नक्सली:नक्सल लीडर सुनील बोला-अभी हमारे पास मौका, पहले हमें बचना है, सोनू दादा हथियार सौंप चुके

जगदलपुर में 210 नक्सलियों ने सरेंडर किया। नक्सलियों को संविधान की किताब और गुलाब भेंट की गई।

जगदलपुर में 210 नक्सलियों ने सरेंडर किया। नक्सलियों को संविधान की किताब और गुलाब भेंट की गई।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 210 नक्सलियों के सरेंडर के बाद अब गरियाबंद में भी नक्सलियों ने हथियार डालने की घोषणा की है। उदंती एरिया कमेटी के नक्सली लीडर सुनील ने पर्चा जारी कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही अपने साथियों से भी हथियार डालने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में कोलकाता-पुणे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने के कारण लिया फैसला, एक घंटे बाद फिर से भरी उड़ान

April 30, 2026

नितेश देवांगन का 12वीं बोर्ड परीक्षा में 9वां स्थान:कपड़ा बुनने वाले के बेटे ने मेरिट लिस्ट में बनाई जगह, अधिकारी बनने का है सपना

April 30, 2026

बलौदाबाजार में बारातियों से मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़:एसपी-कलेक्टर के निर्देश पर 14 गिरफ्तार, 8 को जेल भेजा गया

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069286
Views Today : 102
Views Last 7 days : 956
Views Last 30 days : 4061
Total views : 90290
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.