![]()
कोलकाता से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-135 की गुरुवार को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गई, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। जानकारी के मुताबिक, महिला की हालत खराब होने पर विमान के क्रू मेंबर्स ने तुरंत रायपुर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे विमान को एयरपोर्ट रायपुर में सुरक्षित उतारा गया। लैंडिंग के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। बाद में एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया।जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्लाइट ने करीब 1 बजे फिर से पुणे के लिए उड़ान भरी।
<
