Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Woman’s leg fractured after falling in courtyard | आंगन में गिरने से टूटी महिला के पैर की हड्डी: ऑपरेशन के बाद मौत हुई तो कर दिया रेफर, कर्मचारी शव छोड़कर भागे, ढ़ाई महीने बाद डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज – durg-bhilai News
Breaking News

Woman’s leg fractured after falling in courtyard | आंगन में गिरने से टूटी महिला के पैर की हड्डी: ऑपरेशन के बाद मौत हुई तो कर दिया रेफर, कर्मचारी शव छोड़कर भागे, ढ़ाई महीने बाद डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज – durg-bhilai News

By adminJanuary 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 01 01 at 60741 pm 1767271182
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 01 01 at 60741 pm 1767271182

धमधा थाना क्षेत्र में संचालित श्रेया अस्पताल के प्रबंधक और डॉक्टर के उपर अपराधिक मामला दर्ज किया गया है। धमधा के श्रेया अस्पताल में ऑपरेशन के बाद 55 साल की महिला की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल प्रबंधन ने दो कर्मचारी के साथ उसे एंबुलेंस से जुनवानी के शंकर

.

इसके बाद श्रेया अस्पताल के दोनों कर्मचारी भाग गए। शंकराचार्य अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान नहीं होने पर उसे लावारिस हालत में मरच्यूरी में रख दिया गया था। इसके बाद परिजनों को महिला का शव मिला था। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल के डॉक्टर और प्रबंधक पर BNS की धारा 106(1) व 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

आंगन में गिरी थी मां तो करवाया था अस्पताल में भर्ती थाना धमधा में दर्ज एफआईआर के अनुसार ग्राम अछोली निवासी चिरंज वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी माता पदमा बाई वर्मा (पति बिसाहू वर्मा) 10 अक्टूबर की रात घर के आंगन में गिर गई थीं, जिससे उन्हें चलने में असमर्थता और तेज दर्द हो रहा था। 11 अक्टूबर को शाम करीब 4 बजे उन्हें श्रेया हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर धमधा में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने पैर टूटने की बात कहकर ऑपरेशन की सलाह दी, जिस पर परिजनों की सहमति से 12 अक्टूबर को ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन के बाद भी महिला की हालत में नहीं हुआ सुधार परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। खाना न खाने पर जब डॉक्टर से सवाल किया गया तो इसे ऑपरेशन के बाद का सामान्य दर्द बताया गया। 14 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक पदमा बाई की सांस तेज चलने लगी। सूचना देने पर अस्पताल के दो डॉक्टर आए और इलाज करने लगे। कुछ देर बाद महिला को व्हीलचेयर पर कमरे से बाहर लाकर परिजनों से कहा गया कि हालत गंभीर है और दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ेगा।

मौत होने के बाद भी कर दिया रेफर परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने मां पद्मा बाई वर्मा को देखा तो उसकी आंखें और मुंह खुले थे और सांस नहीं चल रही थी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी माता की मृत्यु हो चुकी है और वे उसे कहीं और नहीं ले जाना चाहते। इसके बावजूद श्रेया हॉस्पिटल प्रबंधन ने बिना परिजनों की सहमति के, बिना डॉक्टर के और अधूरे उपकरणों वाली एंबुलेंस से महिला को शंकराचार्य हॉस्पिटल जुनवानी, भिलाई भेज दिया।

लावारिस स्थिति में मरच्यूरी में रखा था शव करीब एक घंटे बाद परिजनों को जानकारी दी गई कि महिला को शंकराचार्य हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि वहां महिला को अज्ञात मृतिका के रूप में दर्ज कर लिया गया, जिससे परिजनों को शव पाने के लिए पुलिस कार्यवाही और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

शिकायत के बाद हुई जांच, ढ़ाई महीने के बाद अपराध दर्ज मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग को भी की गई थी। जांच में डॉक्टर अभिषेक पाण्डेय और अस्पताल प्रबंधक मनीष राजपूत की लापरवाही सामने आई। इसके आधार पर ढ़ाई महीने लंबी जांच के बाद थाना धमधा पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

बालोद में गांजा तस्कर गिरफ्तार:किराए के मकान से कर रहा था तस्करी, 2 किलो गांजा और मोबाइल जब्त; रायपुर का आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076832
Views Today : 88
Views Last 7 days : 4136
Views Last 30 days : 11824
Total views : 107029
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.