Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा
Breaking News

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

By adminJune 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
C3FF242D 194D 4062 9A07 1013B25851D7 1782532655344
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



C3FF242D 194D 4062 9A07 1013B25851D7 1782532655344
बीजापुर जिला मुख्यालय में आवारा कुत्तों के लिए एक आधुनिक डॉग सेंटर बनाया जा रहा है। भट्टीपारा तालाब के नीचे निर्माणाधीन इस केंद्र में एक साथ 100 कुत्तों को रखने की व्यवस्था होगी। यहां कुत्तों के लिए 2 एसी, 5 कूलर, 10 पंखे, भोजन और उपचार जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नगरपालिका के सीएमओ बंशीलाल नुरुटी और डॉग सेंटर के नोडल अधिकारी व सहायक अभियंता देवेंद्र पहाड़ी ने बताया कि यह केंद्र केंद्र सरकार की एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) योजना के तहत बन रहा है। इस परियोजना के लिए 12 लाख 58 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जिले में आवारा कुत्तों की संख्या को मानवीय तरीके से नियंत्रित करना और रेबीज जैसी बीमारियों की रोकथाम करना है। इसके तहत आवारा कुत्तों को पकड़कर डॉग सेंटर लाया जाएगा। यहां पशु चिकित्सकों की निगरानी में उनका बधियाकरण (Sterilization), एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन और पेट के कीड़ों का उपचार किया जाएगा। कुत्तों की 15 दिन तक डॉग सेंटर में होगी देखभाल ऑपरेशन के बाद, कुत्तों को लगभग 15 दिनों तक सेंटर में रखकर उनकी देखभाल, भोजन और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। पूरी तरह स्वस्थ होने पर उन्हें उसी स्थान पर वापस छोड़ा जाएगा, जहाँ से उन्हें पकड़ा गया था। उनकी पहचान और रिकॉर्ड के लिए टैगिंग भी की जाएगी। इस योजना के संचालन के लिए स्नेहा एनिमल केयर, हिसार (हरियाणा) के साथ अनुबंध किया गया है। लगभग 12 सदस्यीय टीम इस कार्य को अंजाम देगी। डॉग सेंटर में 20 अलग-अलग केबिन बनाए जा रहे हैं, जो एक साथ 100 कुत्तों को रखने में सक्षम होंगे। नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने, रेबीज की रोकथाम और पशु कल्याण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह योजना कुत्तों को स्थायी रूप से बंद रखने के लिए नहीं है, बल्कि उपचार और बधियाकरण के बाद उन्हें उनके मूल क्षेत्र में वापस छोड़ने की व्यवस्था पर आधारित है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

बालोद में गांजा तस्कर गिरफ्तार:किराए के मकान से कर रहा था तस्करी, 2 किलो गांजा और मोबाइल जब्त; रायपुर का आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076859
Views Today : 116
Views Last 7 days : 4164
Views Last 30 days : 11852
Total views : 107057
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.