![]()
बालोद पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत मरारपारा स्थित एक किराए के मकान में दबिश देकर गांजा तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने रायपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 लाख रुपए आंकी गई है। बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मरारपारा वार्ड 9 में रहने वाला 47 वर्षीय राजदीप शर्मा अपने घर में बिक्री के लिए गांजा रखे हुए है। सूचना पर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उड़ीसा के नुआपाड़ा क्षेत्र से गांजा लाकर बालोद में बेचता था। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से टेप में लिपटा 2 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
<
