![]()
सरगुजा में आकाशवाणी चौक के पास एक घर में बाहर से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराने के मामले में पुलिस ने एक महिला, आर्यन होटल के मैनेजर एवं एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में तीनों की देह व्यापार में संलिप्तता मिली है। पूर्व में एक
.
जानकारी के मुताबिक, 10 नवंबर को सीएसपी अंबिकापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आकाशवाणी चौक के पास एक घर में छापा मारा। पुलिस ने घर से देह व्यापार में लिप्त युवतियों एवं युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा। युवक व युवतियों से अवैध रूप से वेश्यावृत्ति कराने की पुष्टि हुई। जांच के बाद महिला थाना में धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया था। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया था।
होटल का मैनेजर, कर्मी सहित 3 गिरफ्तार मामले में पुलिस ने 14 दिसंबर को देह व्यापार का संचालन करने के मामले में गिरफ्तार महिला के पति के पति सुनील कुमार एवं उसके साथी हेमंत दास तथा एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया था।
पुलिस टीम को देह व्यापार के मामले में आर्यन होटल के मैनेजर एवं कर्मचारियों के संलिप्त होने की जानकारी मिली। पुलिस ने एक महिला सहित आर्यन होटल का मैनेजर मौजी लाल जायसवाल (53 वर्ष) निवासी रीवा म.प्र. एवं होटल का कर्मचारी एकलव्य पैकरा (22 वर्ष) निवासी कुसमी जिला बलरामपुर को 19 दिसंबर को गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
आरोपियों द्वारा लंबे समय से बाहर की युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराने की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई है।
<
