![]()
बलरामपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से विचलित महिला 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला काफी समय से क्षेत्र में घूमती देखी जा रही थी और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी। पुलिस ने महिला को तत्काल मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों की उचित देखभाल और पुनर्वास की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।
<
