अलग-अलग प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने लिया हिस्सा।
SECL मुख्यालय बिलासपुर में दो दिवसीय ‘एसईसीएल नारी शक्ति खेल महोत्सव–2025’ का आयोजन किया गया, जिसमें अलग-अलग प्रतियोगिताओं में 300 से अधिक महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एसईसीएल अधिकारियों की पत्नियां सिर पर मटका लेकर दौड़ लगाती और खेलों
.
दरअसल, वर्तमान समय में बढ़ते तनाव के बीच सकारात्मक ऊर्जा और सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन एसईसीएल के श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान में किया गया। यह महोत्सव खेल भावना, आपसी सहभागिता और मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने की एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आया।
महोत्सव के दौरान 50 मीटर और 100 मीटर दौड़, 4×50 मीटर रिले, बैडमिंटन, खो-खो, शतरंज और टेबल टेनिस जैसे खेलों के साथ-साथ मटका रेस, जलेबी रेस, तीन टांग दौड़ और नींबू दौड़ सहित कुल 28 मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
इनमें एसईसीएल अधिकारियों की पत्नियों सहित बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। रविवार को सभी खेलों और फन गेम्स के फाइनल मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों ने भी भरपूर उत्साह और आनंद का अनुभव किया।
पहले देखिए पहले ये तस्वीरें…

एसईसीएल अधिकारियों की पत्नियों ने सिर में मटका लेकर लगाई दौड़।

28 मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

खेल महोत्सव में बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया।
रेड हाउस ने जीता खिताब, पर्पल हाउस रही उपविजेता
SECL के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सनिश चंद्र ने बताया कि अलग-अलग खेलों के लिए अलग-अलग समूह बनाए गए थे, जिनमें रेड हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं पर्पल हाउस मात्र एक अंक के अंतर से उपविजेता रही। दोनों टीमों के बीच सभी खेलों में कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

SECL में श्रद्धा महिला मंडल ने महिलाओं के लिए आयोजित की प्रतियोगिता।
सीएमडी ने कहा- नारी शक्ति राष्ट्र की असली ऊर्जा है
वसंत विहार स्पोर्ट्स ग्राउंड में रविवार को समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेता और उपविजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि नारी शक्ति किसी भी संगठन और राष्ट्र की वास्तविक ऊर्जा है। ऐसे आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि एसईसीएल में महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि निरंतर क्रियान्वयन की प्रक्रिया है। ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव’ इसी सोच का सशक्त उदाहरण है। श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव कार्यरत और गृहिणी महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने का अनूठा और अत्यंत सार्थक प्रयास है।
इससे पहले समारोह में एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन और श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष शशि दुहन का पारंपरिक रूप से पौधे भेंट कर स्वागत किया गया।

SECL के CMD ने बांटे पुरस्कार।
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रियेशा चौरसिया और डॉ. संजीवनी पाणिग्रही ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महाप्रबंधक कल्याण श्यामला राव ने किया। समापन समारोह में एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन के साथ श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्षगण अनीता फ्रैंकलिन, हसीना कुमार और विनिता जैन उपस्थित रहीं।
<
