बलरामपुर वनमंडल में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर 2025) के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वनमण्डलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य वन्य प्राणियों की सुरक्षा, शिकार की
.
इन कार्यक्रमों की प्रमुख गतिविधि के रूप में “एन्टी स्नेयर वॉक” अभियान चलाया गया। इसके तहत संवेदनशील वन क्षेत्रों में शिकार के लिए लगाए गए बिजली के तारों और फंदों की पहचान कर उन्हें हटाया गया। इस अभियान में वनकर्मी, सुरक्षा श्रमिक, वन प्रबंधन समितियों के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य केवल वन्य जीवों की रक्षा ही नहीं, बल्कि जंगलों में आने-जाने वाले पालतू मवेशियों और ग्रामीणों को भी इन खतरों से बचाना था।

बाइक रैली का आयोजन
इसी कड़ी में वन परिक्षेत्राधिकारी धमनी अजय वर्मा और वन्य जीव विशेषज्ञ अमलेन्दु मिश्र की उपस्थिति में रामचन्द्रपुर, आबादी, हरिहरपुर और बिशुनपुर जैसे हाथी प्रभावित क्षेत्रों में एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हेलमेट पहनकर हिस्सा लिया, जिससे मानव जीवन में हेलमेट की अनिवार्यता का भी संदेश दिया गया।

वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ रही
रैली के दौरान वक्ताओं ने वन्य प्राणियों के महत्व, जैव विविधता, प्राकृतिक संतुलन और मानव जीवन पर उनके प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह जागरूकता अभियान स्थानीय समुदाय को वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने में सहायक रहा।
वनमण्डलाधिकारी बाजपेयी ने प्रभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही “एन्टी स्नेयर वॉक” अभियान की शुरुआत की थी। यह पहल अब पूरे वनमंडल में एक सतत आंदोलन का रूप ले चुकी है। इन प्रयासों से न केवल वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है, बल्कि आमजन में भी वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

<
