छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा डिवीजन में 9 जून को प्रेशर IED की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए। अब उनकी पत्नी स्नेहा गिरपुंजे को राज्य सरकार ने डीएसपी बनाया है। साय कैबिनेट के निर्देश पर अनुकंपा नियुक्ति और पोस्टिंग का आदेश गृह
.
डीएसपी के रूप में उनकी पहली नियुक्ति चंद्रखुरी पुलिस अकादमी में की गई है। गृह विभाग के उपसचिव ने इस संबंध में 17 अक्टूबर को आदेश दिया है। डीएसपी स्नेहा गिरपुंजे की पहली पोस्टिंग का आदेश जारी करने के साथ ही उनके सामने 9 शर्तें रखी गई हैं।

स्नेहा गिरपुंजे अपने बेटे के साथ।
पढ़िए राज्य सरकार की शर्तें
- परिवीक्षाधीन अधिकारी को नियुक्ति के दौरान निर्धारित प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य होगा। पुलिस अकादमी/छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी की तरफ से आयोजित प्रशिक्षण और परीक्षा में प्रथम प्रयास में असफल होने पर आगामी प्रशिक्षण में सम्मिलित होकर परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। यदि परिवीक्षा अवधि में परीक्षा में असफल रही तो सेवाएं समाप्त की जा सकेंगी।
- नियुक्ति के तहत चिकित्सा प्रमाण पत्र और चरित्र सत्यापन अनिवार्य हैं। यदि प्रमाण-पत्र गलत पाए गए तो सेवा समाप्त की जा सकती है। भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। नियुक्ति में परिभाषित अंशदान पेंशन और अन्य सेवा नियम लागू होंगे।
- परिवीक्षाधीन अधिकारी को कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व बॉन्ड जमा करना होगा, जिसमें यह उत्तरदायित्व होगा कि यदि परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूरी नहीं होती है, तो सरकार की तरफ से खर्च की गई राशि की वापसी की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस अकादमी/छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी अलग से जारी करेगा।
- इस नियुक्ति में आरक्षण नियमों और आदेशों का पालन सुनिश्चित किया गया है। यह कदम शहीद परिवारों को सम्मान और न्याय प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और शहीद ASP गिरपुंजे के परिजनों को पुलिस सेवा में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास है।
आदेश की कॉपी

अनुकंपा नियुक्ति और पोस्टिंग का आदेश गृह विभाग ने जारी किया है।

अनुकंपा नियुक्ति और पोस्टिंग का आदेश गृह विभाग ने जारी किया है।
अब पढ़िए कौन थे आकाश राव गिरपुंजे ?
- 9 जून को प्रेशर IED की चपेट में आने के बाद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की मौत हो गई थी।
- आकाश राव रायपुर के रहने वाले थे।
- उनकी स्कूली शिक्षा रायपुर से ही हुई है। वह पूर्व कांग्रेस पार्षद के भतीजे हैं।
- आकाश राव का सिलेक्शन पीएससी में 2013 में हुआ था। वह डीएसपी के लिए चुने गए थे।
- आकाश को 2019-20 में पुलिस मेडल दिया गया था। आकाश राव रायपुर के सीएसपी भी रह चुके हैं।
- इसके अलावा वह महासमुंद, दुर्ग के एडिशनल एसपी रह चुके है।

9 जून को प्रेशर IED की चपेट में आने के बाद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की मौत हो गई थी।
गश्त के दौरान चपेट में आए थे
नक्सलियों की तरफ से 10 जून को बंद आयोजित किए जाने की घोषणा को देखते हुए 9 जून को कोंटा में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे, पुलिस अधिकारी और जवान पैदल गश्त पर निकले थे। एएसपी की टीम जब कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा गांव के करीब पहुंचे, तभी प्रेशर बम की चपेट में आ गए।

कोंटा SDOP भानुप्रताप चंद्राकर और टीआई सोनल ग्वाला को बेहतर इलाज के लिए रायपुर लाया गया था।
विस्फोट में एसडीओपी चंद्राकर और टीआई सोनल ग्वाला भी घायल हुए थे। हादसे के बाद ADG विवेकानंद सिन्हा ने इस घटना को नक्सलियों का ट्रैप बताया था। नक्सलियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए 8 जून की रात को डोंड्रा गांव की खदान में जेसीबी और अन्य मशीनों में पहले आग लगाई थी। आग लगाने के बाद जेसीबी से कुछ दूरी पर जमीन के 2 फीट अंदर IED प्लांट किया था।

<
