मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक पत्नी ने अपने आशिक संग मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी थी। रईस अहमद पेशे से पत्रकार थे। 16 मई 2024 को उनकी लाश घर के पास मिली थी। घटना के 1 साल बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
.
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच अफेयर था। घटना वाली रात पति सो रहा था, तभी दोनों ने उस पर हमला किया। फिर गमछे से गला घोंटकर मार डाला थाा। हत्याकांड में 3 लोग शामिल थे।

अपने पति के मर्डर में शामिल आरोपी पत्नी।

मृतक रईस अहमद।
हत्या में 3 लोग शामिल थे
यह घटना 16 मई 2024 को सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत चनवारीडांड में हुई थी। पत्रकार रईस अहमद की हत्या उनकी पत्नी सफीना खातून ने अपने प्रेमी आरजू खान और एक नाबालिग के साथ मिलकर की थी। आरजू खान झारखंड राज्य के गढ़वा जिले का निवासी है।
मामले की जांच तत्कालीन कोतवाली प्रभारी अमित कश्यप की टीम ने तत्परता से की थी। पुलिस ने सभी आवश्यक सबूतों के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नाबालिग आरोपी का मामला किशोर न्यायालय में विचाराधीन है

दोनों को उम्रकैद
इस मामले में प्रथम सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार तिवारी ने 4 नवंबर 2025 को फैसला सुनाया है। न्यायालय ने पत्रकार की पत्नी सफीना खातून और उसके प्रेमी आरजू खान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। नाबालिग को सुधार गृह भेज दिया गया है।

दोनों के बीच अफेयर था, इसलिए पति को मारा
दरअसल झारखंड के गढ़वा जिले के निवासी आरोपी आरजू खान अपने परिवार के साथ मनेन्द्रगढ़ में किराए के मकान में निवास करता था। इसी बीच सफीना खातून के साथ जान पहचान हुई और दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे।
घटना से लगभग एक माह पूर्व पत्रकार रईस खान अपनी पत्नी सफीना खातून का इलाज कराने रायपुर गया था। वहां से सफीना अचानक गायब हो गयी, इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रईस अहमद ने रायपुर में दर्ज कराई थी। बाद में पता चला कि झारखंड के गढ़वा जिले के मझिआंव क्षेत्र में आरजू खान नामक युवक अगवा कर ले गया है ।
जानकारी मिलने पर रईस अहमद ने गढ़वा पुलिस की मदद से अपनी पत्नी सफीना को मनेन्द्रगढ़ ले आया, पूछताछ में सफीना ने कहा था कि मुझे नशे का पदार्थ देकर मेरे साथ दुष्कर्म कर जबरन ले जाया गया था। इस मामले में मनेन्द्रगढ़ पुलिस आरोपी आरजू खान की खोजबीन कर रही थी।
बेटी ने दी थी पुलिस को जानकारी
वहीं आरोपी आरजू खान पत्रकार रईस को फोन से धमकी देता रहा कि अपना रिपोर्ट वापस ले ले। मगर पत्रकार अपनी पत्नी की बात और रिपोर्ट वापस लेने से इनकार किया। इस दौरान एक रात आरोपी आरजू खान, उसका नाबालिक रिश्तेदार और पत्रकार की पत्नी सफीना ने मिलकर हत्या कर शव को जंगल मे फेंक दिया।
इस पूरी घटना को पत्रकार की 8 साल की बेटी ने देख लिया और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दे दी। इस पूरी कार्रवाई में तत्कालीन थाना प्रभारी अमित कश्यप, खोंगापानी चौकी प्रभारी राकेश शर्मा सहित सिटी कोतवाली पुलिस की अहम भूमिका रही।
………………….
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर पति को मार डाला:देर रात खुद खोला घर का दरवाजा; हत्या के बाद मनेंद्रगढ़ के ग्राउंड में फेंकी लाश

पत्नी ने आशिक और दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। गुरुवार सुबह मनेंद्रगढ़ में पत्रकार रईस अहमद की खून से लथपथ लाश मैदान में मिली थी। पुलिस की जांच में आरोपी मृतक की पत्नी और उसका आशिक ही निकला। पढ़ें पूरी खबर…
<
