Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bike Leaps Over Car in CCTV
Breaking News

Bike Leaps Over Car in CCTV

By adminMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 26 1778333668
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


धमतरी जिले में कार और बाइक के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें टक्कर इतनी जोरदार दिख रही है कि बाइक उछलकर कार के ऊपर जा गिरती है। हादसे में बाइक सवार युवक और महिला घायल हो गए।

.

यह दुर्घटना रुद्री थाना क्षेत्र के गंगरेल रोड स्थित जिंजर होटल के सामने हुई। आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि महिला को हल्की चोटें लगीं। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई

हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई

CCTV में कैद हुआ हादसे का पूरा हादसा

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक चालक अचानक दाहिनी ओर मुड़ गया। उसी दौरान सामने से आ रही कार से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 3 फीट हवा में उछलकर कार के ऊपर जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

रुद्री से धमतरी आ रहे थे दोनों

जानकारी के मुताबिक, ग्राम भर्रीगांव निवासी कुशल मंडावी, करेठा निवासी आरती बंजारे के साथ बाइक से रुद्री से धमतरी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गंगरेल की तरफ जा रही कार से उनकी भिड़ंत हो गई।

बाइक करीब 3 फीट हवा में उछलकर कार के ऊपर जा गिरी

बाइक करीब 3 फीट हवा में उछलकर कार के ऊपर जा गिरी

मौके पर पहुंची राहत टीम

घटना की सूचना मिलते ही CSP के निर्देश पर वरदान परामर्श सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को प्राथमिक सहायता देकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद सड़क पर लगी भीड़

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि समय पर मदद मिलने से घायलों को तुरंत उपचार मिल सका।

लगातार बढ़ रहे हादसे, सावधानी की अपील

क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

देवर ने भाभी पर डंडे से किया हमला:चार बीनने के विवाद में सिर पर गंभीर चोटें, आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

May 9, 2026

रायपुर में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार:घरेलू विवाद में कपड़े से गला घोंटा, वारदात के बाद फरार हो गया था आरोपी

May 9, 2026

धमतरी में गाय से अप्राकृतिक कृत्य का मामला:आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठन आक्रोशित

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069839
Views Today : 42
Views Last 7 days : 326
Views Last 30 days : 3587
Total views : 90885
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.