![]()
सरगुजा में क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा खेलने के शौकीन व्यवसायी ने लाखों रुपए हारने के बाद सल्फास का सेवन कर लिया। उसे निजी हॉस्पिटल के बाद मिशन हॉस्पिटल में दाखिल किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। व्यवसायी लंबे सयम से क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा खेलता रहा था। घटना से परिजन सदमे में हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुराना बस स्टैंड के पास अंश ड्राई फ्रूट्स दुकान के संचालक संदीप अग्रवाल (40 वर्ष) ने शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे दुकान में सल्फास खा लिया। उसने घर पहुंचकर अपने पिता राजेंद्र बंसल से कहा कि उसने परिवार को बहुत परेशान किया, अब और परेशान नहीं करेगा। उसने जहर सेवन कर लेने की जानकारी दी। इलाज के दौरान हो गई मौत
संदीप अग्रवाल लेकर तत्काल परिजन लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल पहुंचे, जहां से उन्हें मिशन हॉस्पिटल भेज दिया गया। मिशन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार शंकरघाट में किया गया। संदीप अग्रवाल अपने चार बहनों में एकलौता भाई था। अंश ड्राई फ्रूट्स की दुकान भी अच्छे से चल रही थी। घर में माता-पिता के अलावे पत्नी और दो छोटे बच्चे उसपर आश्रित थे। परिचितों के अनुसार सट्टे की आदत के कारण वह लाखों रुपए के कर्जे में आ गया था। आईपीएल के मैचों में बड़ा दांव लगाने के कारण वह लाखों रुपए हार गया था, जिसके कारण वह दबाव में था। बुकी उससे पैसे मांग रहे थे। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को बयान दर्ज किया है। हालांकि मौत के तत्काल बाद दर्ज बयान में परिजनों ने सिर्फ घटना की ही जानकारी दी है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
<
