![]()
.
छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदिवासी समाज के गौरव शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर सांकरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा थे। उन्होंने कहा कि जंगल जहां है, वहीं आदिवासी समाज का अस्तित्व है। जल, जंगल, जमीन का संरक्षण हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए अनिवार्य है। शहीद वीर नारायण सिंह ने गरीबों के हित में साहसपूर्ण निर्णय लिए, उनकी यही सहयोग और संघर्ष की भावना समाज में सदैव बनी रहनी चाहिए।
अध्यक्षता सर्व आदिवासी समाज जोन सांकरा के अध्यक्ष विशाल राम ध्रुव ने की। विशिष्ट अतिथि सर्व आदिवासी समाज तहसील नगरी के अध्यक्ष उमेश देव, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा तथा विशेष अतिथि में सांकरा के सरपंच नागेन्द्र बोरझा उपस्थित रहे।
जनपद पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी, शशि ध्रुव, राजेश नाथ गोसाई, ग्रामसभा अध्यक्ष सत्ती मरकाम, संरक्षक प्रयाग चंद बिसेन, एमआर चनाप सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ध्रुव गोड़ समाज उप सांकरा के अध्यक्ष चिंतामणि मरकाम, हल्बा समाज 32 गढ़ के अध्यक्ष जीवन लाल नाग, उप सांकरा हल्बा समाज के टेमन कश्यप, गोंडवाना समाज उप के उमेश मरकाम व अन्य रहे।
<
