Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Weather Of CG: छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी.. रायपुर, बालोद और कोरबा समेत 17 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी
Breaking News

Weather Of CG: छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी.. रायपुर, बालोद और कोरबा समेत 17 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी

By adminDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
12 12 2025 cg weather update today
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है। 13 दिसंबर तक प्रदेश के 17 जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं और अगले दो दिनों तक ठंड और बढ़ सकती है।

रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम 11.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 0.3 और 2.8 डिग्री कम है। सुबह-शाम गलन बढ़ी और हवा की गति औसतन दो किमी प्रति घंटा रही। बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, पेंड्रारोड और जगदलपुर में भी पारा तेजी से गिरा। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री रहा, जबकि दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे अधिक है।

शीतलहर का जोर, अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में अगले दो दिनों तक शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और कोरबा में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है।

कई शहरों के तापमान 10 डिग्री से कम

उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में पारा लगातार गिर रहा है और कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। सर्दी का असर सबसे ज्यादा मैनपाट में दिखा, जहां रात का तापमान 4 डिग्री से भी नीचे चला गया। यहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ में बदल गईं। अंबिकापुर 5.0 डिग्री , पेंड्रा 8.6 डिग्री , जगदलपुर 9.1डिग्री, दुर्ग 9 डिग्री और राजनांदगांव 9.5डिग्री दर्ज किया गया।

दो दिनों तक रहेगी शीत लहर की स्थिति मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों के जिलों में अगले दो दिनों तक एक-दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बन सकती है। आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 12 दिसंबर को दिनभर हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा,गला दबाया…VIDEO:कहा-सतनामी तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर, अरेस्ट

June 21, 2026

धमतरी में बंद मकान में लगी आग:लकड़ी का सामान जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू, आग के कारणों की जांच जारी

June 21, 2026

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:गुजरात और यूपी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 11.4 किलो गांजा जब्त

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074901
Views Today : 96
Views Last 7 days : 4952
Views Last 30 days : 9403
Total views : 102989
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.