Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Voter list revision process begins | मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू: छत्तीसगढ़ के 71.54% मतदाताओं को कागज दिखाने की जरूरत नहीं – Raipur News
Breaking News

Voter list revision process begins | मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू: छत्तीसगढ़ के 71.54% मतदाताओं को कागज दिखाने की जरूरत नहीं – Raipur News

By adminOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
28raipur city pg5 0 48a320fc f9db 4dc5 944e 3600cc581cb9 large
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



28raipur city pg5 0 48a320fc f9db 4dc5 944e 3600cc581cb9 large

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोग की बैठक।

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीईओ यशवंत कुमार के मुताबिक प्रदेश के 71.54 फीसदी मतदाताओं को दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। देश में कहीं भी यदि किसी के माता-पिता का नाम मतदाता सूची में है तो उनका ना

.

साथ ही 18 साल के हो गए हैं तो मतदाता सूची में नाम जोड़ लिया जाएगा। सरगुजा और बस्तर में वन अधिकार पत्रों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। प्रदेश में किसी भी मतदान केंद्र में 1200 से अधिक वोटर नहीं है। इसलिए यह माना जा रहा है कि बूथ लेवल अधिकारी पांच दिनों में एसआईआर कर लेगा।

इसके पहले घर-घर निर्धारित फार्म पहुंचाए जाएंगे। यह फार्म उन सभी लोगों को भरना होगा जिनके नाम वोटरलिस्ट में हैं और जो 18 साल के हो चुके हैं। इसके साथ ही लोगों को चुनाव आयोग द्वारा तय 13 दस्तावेजों में कोई भी एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण यानी समरी रिविजन में पुराने बेस को ही आधार मानकर मतदाता सूची से नाम हटाए और नए नाम सप्लीमेंट्री वोटरलिस्ट में जोड़ दिए जाते हैं, लेकिन एसआईआर में नई प्रक्रिया है। यदि किसी का नाम एक से ज्यादा जगहों पर वोटरलिस्ट में है तो सीईओ व आयोग की वेबसाइट में यह पकड़ में आ जाएगा।

सीईओ ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड केवल पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल हो सकेगा। ये नागरिकता या जन्म का प्रमाण नहीं माना जाएगा। बताया गया कि प्रदेश में 1 जनवरी 2025 की स्थिति में 2.9 करोड़ मतदाता है। 2004 में एसआईआर के समय बीएलओ नहीं होते थे।

एसआईआर: एक नजर

  • कुल वोटर: 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 252
  • पुरुष: 1 करोड़ 1 लाख 80 हजार 405
  • महिला: 1 करोड़ 3 लाख 32 हजार 1500
  • सेवा मतदाता: 19, 905
  • दिव्यांग मतदाता : 1, 91 638
  • तृतीय लिंग मतदाता : 732
  • प्रवासी भारतीय मतदाता : 17
  • 18-19 वर्ष आयु मतदाता : 5, 77, 184
  • 20-29 आयु मतदाता : 47,11 890

राजनीतिक दलों की मांग, इलाके का ही हो बीएलओ

इधर, राजनीतिक दलों की सीईओ कुमार व जेसीओ पीएस ध्रुव के साथ लंबी चर्चा हुई। इसमें भाजपा, कांग्रेस, आप, कम्युनिस्ट पार्टी आदि सभी दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि संबंधित बीएलओ उसी इलाके का हो, जो लोगों व क्षेत्रों को पहचानता हो। बीएलओ हर घर में ईमानदारी से पहुंचे ताकि किसी व्यक्ति या परिवार का नाम न कटे। हर बूथ पर राजनीतिक दल भी बूथ लेवल एजेंट रखेंगे। बीएलए की संख्या एक से ज्यादा हो सकती है, ताकि आपात स्थिति में काम प्रभावित न हो। एसआईआर में लगे कर्मचारियों के साथ बीएलए को भी प्रशिक्षण मिले। यदि कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो बीएलओ अलग-अलग वक्त पर जाए ताकि उससे मुलाकात हो सके।

13 दस्तावेज देने होंगे

2 दिसंबर 2004 के बाद जन्म तो जन्मतिथि और जन्म स्थान प्रमाणित करने 13 तरह के दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। माता-पिता की जन्मतिथि व निवास के दस्तावेज प्रमाणित करेंगे। दोनों में से कोई भी भारतीय नागरिक नहीं हैं तो जन्म के समय का वैध पासपोर्ट व वीजा की कापी देनी होगी। भारत के बाहर जन्म होने पर विदेश स्थित भारतीय मिशन द्वारा जारी जन्म पंजीकरण प्रमाणपत्र देना होगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मरवाही वनमंडल में 1000 से ज्यादा सागौन पेड़ कटे:पंडरीपानी क्षेत्र में अवैध कटाई, छापेमारी में घरों से लकड़ी बरामद; वन विभाग जांच में जुटा

May 6, 2026

Jora Nitrazepam Tablets Seized, 2 Arrested

May 6, 2026

कोरबा में 90 से अधिक बदमाशों की परेड:ASP ने दी सख्त चेतावनी, मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069690
Views Today : 43
Views Last 7 days : 597
Views Last 30 days : 3836
Total views : 90734
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.