Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Volleyball: In the final match, City Club Kawardha won the first set 22-25 and the second set 23-25. | वालीबॉल: फाइनल मैच में सिटी क्लब कवर्धा ने पहला सेट 22-25 व दूसरा सेट 23-25 से जीता – kabirdham News
Breaking News

Volleyball: In the final match, City Club Kawardha won the first set 22-25 and the second set 23-25. | वालीबॉल: फाइनल मैच में सिटी क्लब कवर्धा ने पहला सेट 22-25 व दूसरा सेट 23-25 से जीता – kabirdham News

By adminOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 176164318269008aae919fa 28octoberkaward
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 176164318269008aae919fa 28octoberkaward

जिले के पुलिस विभाग द्वारा पुलिस स्मृति व राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें जिले की विभिन्न टीम ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच सिटी क्लब कवर्धा व पुलिस टीम के बीच खेली गई। इस मैच में सिटी क्लब ने पहला सेट 22-

.

बालिका वर्ग में फाइनल मैच कॉलेज टीम व स्कूल टीम के बीच खेला गया। इसमें पहला सेट 25-18 व दूसरा सेट में 25-22 से कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज कराई। समापन के मौके पर एसपी धर्मेंद्र सिंह ने इन दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीम ने भाग लिया जिसमें, कवर्धा, नवापारा, रेतापारा, सिटी क्लब कवर्धा, कवर्धा पुलिस टीम, लोहझरी, केंद्रीय विद्यालय कवर्धा व कवर्धा बी टीम शामिल थी। दो दिनों तक चले मुकाबले में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीता। समापन कार्यक्रम में एसपी धर्मेंद्र सिंह, एएसपी पुष्पेंद्र बघेल, पंकज पटेल,डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, कृष्णकुमार चंद्राकर, रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह, निरीक्षक महेश प्रधान, उमाशंकर राठौर, एसआई अजयकांत तिवारी समेत खिलाड़ी तथा शहरवासी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के समापन के दौरान सभी टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसमें ग्राम रैतापारा, भरेली, लोहझरी, सिटी क्लब बी कवर्धा, केंद्रीय विद्यालय कवर्धा शामिल है। एसपी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता न केवल पुलिस बल की शारीरिक दक्षता और मानसिक स्फूर्ति को बढ़ाती हैं, बल्कि पुलिस और नागरिकों के बीच सद्भाव, एकता और टीम भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं। कार्यक्रम में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान शहीदों के पराक्रम, त्याग और समर्पण को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरित होकर, खेल भावना व राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में यह आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 26 से 27 अक्टूबर तक कवर्धा पुराना पुलिस लाइन स्थित वालीबॉल मैदान में आयोजित की गई। खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को होगी सद्भावना दौड़ कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस को लेकर जानकारी दी गई। यहां बताया गया कि पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में सद्भावना व एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने सद्भावना दौड़ 31 अक्टूबर को सुबह 7 बजे एसपी कार्यालय कवर्धा से शुरू होगी। दौड़ का मार्ग एसपी कार्यालय से रानी दुर्गावती चौक, अंबेडकर चौक, सिग्नल चौक होते हुए पुनः एसपी कार्यालय तक रहेगा। सद्भावना दौड़ में जिले के विद्यार्थी, युवा, पुलिस बल, सामाजिक संगठन व आम नागरिक उत्साहपूर्वक भाग ले सकेंगे। दौड़ का आयोजन दो वर्ग में किया जाएगा, जिसमें बालक व बालिका वर्ग शामिल रहेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मरवाही वनमंडल में 1000 से ज्यादा सागौन पेड़ कटे:पंडरीपानी क्षेत्र में अवैध कटाई, छापेमारी में घरों से लकड़ी बरामद; वन विभाग जांच में जुटा

May 6, 2026

Jora Nitrazepam Tablets Seized, 2 Arrested

May 6, 2026

कोरबा में 90 से अधिक बदमाशों की परेड:ASP ने दी सख्त चेतावनी, मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069690
Views Today : 43
Views Last 7 days : 597
Views Last 30 days : 3836
Total views : 90734
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.