Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जशपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार:युवक ने मिलने बुलाया तो नहीं गई, फिर वारदात को दिया अंजाम, जेल भेजे गए
Breaking News

जशपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार:युवक ने मिलने बुलाया तो नहीं गई, फिर वारदात को दिया अंजाम, जेल भेजे गए

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6470840a 1865 4a52 9133 a201dd4cfe41 1778076233589
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



6470840a 1865 4a52 9133 a201dd4cfe41 1778076233589
जशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह मामला बागबहार थाना क्षेत्र का है। यह घटना 3 मई की रात की है। पीड़िता के पिता ने 5 मई को बागबहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, रात करीब 8 बजे पड़ोसी गांव के 18 वर्षीय आकाश कुजूर ने नाबालिग को किसी काम के बहाने गांव में मिलने बुलाया था। जब नाबालिग नहीं गई, तो रात लगभग 9 बजे वह खेत की ओर गई। उसी दौरान आकाश अपने 22 वर्षीय साथी नितेश कुजूर के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने नाबालिग को जबरन खींचकर खेत के पास एक सुनसान जगह पर ले जाकर धमकाया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और माता-पिता को पूरी घटना बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। फरसाबहार थाने में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 65(1), 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और उपचार भी कराया गया है। पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को उनके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद नितेश कुजूर और आकाश कुजूर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि बागबहार क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने दोहराया कि बालिकाओं और महिलाओं से संबंधित अपराधों में पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Jora Nitrazepam Tablets Seized, 2 Arrested

May 6, 2026

कोरबा में 90 से अधिक बदमाशों की परेड:ASP ने दी सख्त चेतावनी, मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश

May 6, 2026

जशपुर पुलिस ने 12 गौवंशों को बचाया:तस्करी कर ओडिशा ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069690
Views Today : 43
Views Last 7 days : 597
Views Last 30 days : 3836
Total views : 90734
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.